बिना इंटनरेट करें Google Pay और PhonePe पेमेंट, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस…

नई दिल्ली. यूपीआई बेस्ड पेमेंट सर्विस जैसे गूगल पे, फोनपे, पेटीएम और चलत तेजी से बढ़ा है। हर तरह के काम ऑनलाइन पेमेंट से हो रहे हैं। हालांकि यूपीआई बेस्ड पेमेंट सर्विस के लिए इंटरनेट जरूरी होता है। लेकिन कई मौकों पर इंटरनेट काम नहीं करता है। या फिर आप किसी ऐसे इलाके में होते हैं, जहां इंटरनेट सर्विस मौजूद नहीं होती है, तो आपके लिए ऑनलाइन पेमेंट करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन एक ट्रिक है जिसकी मदद से बिना इंटरनेट UPI बेस्ड पेमेंट सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकता है।

 



कैसे करें बिना इंटरनेट पेमेंट

बिना इंटरनेट के पेमेंट करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले अपने फोन में *99# टाइप करके कॉलिंग करनी होगी।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

इसके बाद आपको बैलेंस चेक, प्रोफाइल, और सेलेक्ट मनी जैसे कई सारे ऑप्शन स्क्रीन पर नजर आएंगे।इसमें से यूजर्स को पहले ऑप्शन “सेलेक्ट मनी” को चुनना होगा। इसके लिए यूजर्स को 1 ऑप्शन टाइप करके सेंड बटन प्रेस करना होगा।

फिर UPI एकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करके सेंड ऑप्शन पर टैप करना होगा। वहीं अगर आप बैंक अकाउंट ऑप्शन सेलेक्ट करते हैं, तो आपको बेनिफिशियरी एकाउंट नेम और IFSC कोड दर्ज करना होगा। साथ ही UPI आईडी दर्ज करने का भी ऑप्शन मिलेगी। फिर जितने पैसे ट्रांसफर करने हैं, उसे दर्ज करना होगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

यूजर्स को पैसे ट्रांसफर करने के साथ ही पेमेंट को याद रखने के लिए एक मार्क ऐड करने का ऑप्शन दिया जाएगा।

इसके बाद UPI पिन डालकर फाइनल पेमेंट करना होगा। इस तरह यूजर्स बिना इंटरनेट के ऑनलाइन पेमेंट कर पाएंगे।

नोट – बिना इंटरनेट यूपीआई पेमेंट के लिए पहले ये जरूरी है कि आपका नंबर UPI के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए और वही नंबर आपके बैंक खाते से जुड़ा हुआ होना चाहिए. उसी नंबर से आप *99# सर्विस का यूज कर सकते हैं। साथ ही ध्यान रखें कि इस तरह के पेमेंट के लिए आपके 0.50 रुपये चार्ज किए जाएंगे।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!