इम्यूनिटी अच्छी ही नहीं वजन घटाने में भी करता है मदद ड्रैगन फ्रूट, जानें गजब के फायदे

वजन घटाना हो या फिर संक्रमण से दूर रहने के लिए इम्यूनिटी को करना हो मजबूत, ड्रैगन फ्रूट हर मर्ज की दवा है। ड्रैगन फ्रूट स्वाद में हल्के मीठे होते हैं। यह फल एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होने के साथ कैलोरी में कम होता है। इस सुपरफूड में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, स्वस्थ ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड, लाइकोपीन, कैरोटीन, सुपारी, विटामिन सी, बी 1, बी 2 और मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और जैसे खनिजों के उच्च मात्रा मौजूद होती है। आइए जानते हैं इस फल का रोजाना सेवन करने से सेहत को मिलते हैं कौन से लाभ।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

ड्रैगन फ्रूट में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काफी कम होती है। ड्रैगन फ्रूट खाने से आपका पेट भरा हुआ महसूस करता है और व्यक्ति को जल्दी भूख भी नहीं लगती है। जो लोग अपना वजन घटाने की सोच रहे हैं उन्हें ड्रैगन फ्रूट को अपने दैनिक आहार में शामिल करना चाहिए।

ड्रैगन फ्रूट में 18 प्रतिशत मैग्नीशियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने और हड्डियों के अच्छे स्वास्थ्य में सहायता करता है। इसके लिए आपको रोजाना एक गिलास ड्रैगन फ्रूट स्मूदी का सेवन करना होगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

नींबू,संतरा ही नहीं ड्रैगन फ्रूट में भी पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो मुक्त कणों से कोशिकाओं की बचाता है और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

पाचन तंत्र में सुधार-

ड्रैगन फ्रूट में मौजूद फाइबर की अच्छी मात्रा पाचन में सुधार करती है। इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी कई सारी परेशानियां जैसे कब्ज,अपच और एसिडिटी को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!