बड़ी खबर : 500-1000 के पुराने नोट, 4 करोड़ से ज्यादा की पुरानी करेंसी के साथ 7 गिरफ्तार, अब होगी ये कार्रवाई…

नई दिल्ली. उत्तराखंड एसटीएफ ने पुरानी करेंसी के बदले नए नोट बदलने वाले गैंग को गिरफ्तार किया है। गैंग के सात लोगों को गिरफ्तार कर करीब चार करोड़ से अधिक की रकम बरामद की है। रकम किसकी है, इसको लेकर ज्वालापुर कोतवाली में देर रात तक आरोपियों से पूछताछ चल रही है। इनकम टैक्स विभाग को भी जानकारी दे दी गई है।

 



पुलिस के मुताबिक, उत्तराखंड एसटीएफ को हरिद्वार में पुरानी करेंसी के बदले नए नोट बदलने की सूचना मिल रही थी। एसटीएफ ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

शनिवार देर शाम एसटीएफ के इंस्पेक्टर अब्दुल कलाम की अगुवाई में टीम ने मध्य हरिद्वार की एक कॉलोनी में छापा मारा। वहां से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से नोटबंदी से पहले चलने वाले करीब करीब चार करोड रुपये के पुराने नोट बरामद हुए। सभी नोट 500 और 1000 के हैं। बरामद रकम चार करोड़ से अधिक बताई जा रही है। देर रात तक रकम की गिनती का कार्य चला।

बताया जा रहा कि पांच करोड़ की पुरानी करेंसी के एवज में एक करोड़ की नई करेंसी मिलनी थी। पकड़े गए आरोपियों को करेंसी बदलवाने के एवज में कमीशन मिलना था। गिरफ्तार सात आरोपियों में तीन स्थानीय और चार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और अमरोहा जिले के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक यह गैंग आरबीआई के किसी अधिकारी के संपर्क में था। जिसकी मदद से वह पुरानी करेंसी बदलने की फिराक में था।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!