RSS सरसंघचालक पहुंचे मध्यप्रदेश, नर्मदा परिक्रमा कर रहे महामंडलेश्वर से की मुलाकात

नरसिंहपुर/जबलपुर (मप्र). राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत रविवार सुबह मध्य प्रदेश पहुंचे और नरसिंहपुर जिले में महामंडलेश्वर ईश्वरानन्द महाराज उत्तम स्वामी से मुलाकात की। इसके बाद वह जबलपुर आ गये हैं। आरएसएस के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

 



आरएसएस से जुड़ी संस्था विद्या भारती के जिला सचिव धर्मेन्द्र ममार ने नरसिंहपुर में एजेंसी को बताया कि भागवत रविवार सुबह नागपुर-जबलपुर ट्रेन से करेली पहुंचे और यहां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार संघ पदाधिकारी के यहां कुछ देर रुकने के बाद सुबह करीब 8 बजकर 50 मिनिट पर बरमान खुर्द पहुंचे।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

उन्होंने सबसे पहले बरमान खुर्द स्थित शारदा मंदिर में नर्मदा नदी की पैदल परिक्रमा कर रहे महामंडलेश्वर ईश्वरानन्द महाराज उत्तम स्वामी से मुलाकात की और उनसे करीब पौने घण्टे तक एकांत में चर्चा की। उन्होंने बताया कि इसके बाद भागवत ईश्वरानन्द महाराज के साथ नर्मदा परिक्रमा करने वाले अन्य 182 तीर्थयात्रियों से भी मिले।

ममार ने बताया कि इस संक्षिप्त दौरे के बाद भागवत मन्दिर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गये।

इसी बीच, आरएसएस के महाकौशल प्रांत प्रचार प्रमुख विनोद कुमार ने जबलपुर में बताया कि बरमान खुर्द में महामंडलेश्वर ईश्वरानन्द महाराज से मुलाकात करने के बाद भागवत अब जबलपुर पहुंच गये हैं। उन्होंने कहा कि भागवत का रविवार को जबलपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में यहां तेजी से हो रही वृद्धि के कारण इसे रद्द कर दिया गया है। कुमार ने कहा कि संघ सरसंघचालक सोमवार को हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!