छू लिया शिखर : मारुति की फैक्ट्री में काम करने वाले की बेटी बनी आईपीएस, आसान नहीं था यह मुकाम… ऐसा रहा IPS बनने का सफर…

मूल रूप से हिमांचल प्रदेश की रहने वाली मोहिता शर्मा युवाओ के लिए मिसाल है, उन्होंने कम संसाधनों में यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर परीक्षा क्रैक की.

 



हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की रहने वाली मोहिता शर्मा ​(Mohita Sharma) ​वर्ष 2017 की आईपीएस अधिकारी हैं. परिवार की स्थिति अच्छी ना होने की वजह से उनके लिए यूपीएससी परीक्षा पास करना आसान नहीं था, लेकिन पिता का बेटी की पढ़ाई में कोई कमी ना आने देना और मोहिता के मेहनत और लगन से पढ़ाई करने से ही वह यूपीएससी की परीक्षा​ (UPSC Exam)​ पास कर आईपीएस अधिकारी​ (IPS Officer)​ बनी. हालांकि इसके लिए उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा वह पांचवीं बार में इस परीक्षा को पास करने में सफल हुई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

मोहिता शर्मा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं. उनका परिवार दिल्ली ​(Delhi) ​आकर बस गया था. उनकी मां घरेलू महिला है, पिता मारुति कंपनी ​(Maruti) ​में काम किया करते थे. परिवार की स्थिति अच्छी नहीं थी, लेकिन पिता अपनी बेटी की पढ़ाई में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते थे, वहीं मोहिता ने भी यूपीएससी की परीक्षा पास करने के लिए कड़ी मेहनत की. यूपीएससी परीक्षा​ (UPSC Exam)​ में वह लगातार चार बार असफल रहीं. लेकिन पांचवें प्रयास में वह परीक्षा पास करने में सफल रहीं और आईपीएस अधिकारी बनी.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल
error: Content is protected !!