हेमा मालिनी को धमेंद्र से शादी के बाद अगले दिन ही अभिनेता मनोज कुमार ने एक बड़ी सज़ा दे दी थी… क्या थी वजह और क्या थी सजा… जानिए…

70 से 80 का वो दशक, जब हेमा मालिनी (Hema Malini) बॉलीवुड की सबसे ज्यादा बिजी एक्ट्रेसेस में से एक थीं. इस बीच उन्होंने बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र संग शादी रचा ली. एक्ट्रेस बहुत खुश थीं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हेमा मालिनी (Hema Malini) को शादी के अगले दिन ही अभिनेता मनोज कुमार ने एक बड़ी सज़ा दे दी थी…

 



दरअसल, ये बात है साल 1989 की जब सुपरहिट फिल्म ‘क्रांति’ की शूटिंग चल रही थी. यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसके लिए मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने अपनी सारी संपत्ति दांव पर लगा दी थी. हेमा मालिनी उन दिनों अपनी दूसरी फिल्म रजिया सुल्तान की भी शूटिंग कर रही थीं, लेकिन शादी के अगले दिन हेमा मालिनी क्रांति के सेट पर पहुंचीं और कहा कि आज की शूटिंग जल्दी खत्म कर लेनी चाहिए क्योंकि उन्हें किसी और फिल्म की शूटिंग के लिए भी जाना है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

हेमा की ये बात मनोज कुमार को जरा भी अच्छी नहीं लगी. इतना ही नहीं, मनोज कुमार ने इसके लिए हेमा को पूरे दिन बिना काम के सेट पर ही बैठाए रखा. हेमा नाराज हो गईं और अपने घर लौट गईं. हेमा मालिनी ‘रजिया सुल्तान’ फिल्म को ज्यादा अहमियत दे रही थीं, उन्हें लग रहा था कि वो फिल्म हिट होगी, लेकिन जब दोनों फिल्में रिलीज हुई तो रजिया सुल्तान फ्लॉप साबित हुई और क्रांति मूवी सुपरहिट साबित हुई.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

आपको बता दें कि ‘रजिया सुल्तान’ के डायरेक्टर कमाल अमरोही को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने मनोज कुमार को फोन भी किया था. ऐसे में मनोज कुमार ने अमरोही से कहा कि हेमा को मुझसे दूसरी फिल्म करने की इजाजत लेनी चाहिए थी. जबकि मुझे यह नहीं बताया गया कि वह ‘क्रांति’ के अलावा किसी और फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. हालांकि, इसके पीछे एक कहानी और फेमस है. कहा जाता है कि हेमा मालिनी शूट में सफेद साड़ी नहीं पहनना चाहती थीं, क्योंकि वो शादीशुदा थी और इस सीन को कभी और शूट करने के लिए कह रही थीं, जिस पर मनोज कुमार नाराज हो गए थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!