नए लुक में धमाल मचाने आ रही मारुति की ये सस्ती पॉपुलर कार, जानें कब होगी लॉन्च

नई दिल्ली: सस्ती और बेहतरीन लुक की वजह से बीते दो दशकों से लोगों की पसंद बनी मारुति की स्विफ्ट कार जल्द ही नए लुक में धमाल मचाने आ रही है। लोकप्रियता को भुनाने के लिए अब कंपनी ने फोर्थ जेनरेशन मॉडल को उतारने जा रही है। बाजार में जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा।

 



बता दें कि स्विफ्ट कार को हाल ही में ग्लोबल लॉन्च से पहले जापान में रेंडर सामने आया है। जिसके बाद अब लोग कार के मार्केट में आने का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं।

इस कार में पांच सीटिंग कैपेसिटी होगी। इसमें पीछे की तरफ लगाए गए डोर को एक अनोखे तरीके से तैयार किया गया है, जो देखने में काफी आकर्षक हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो साल 2022 सुजुकी स्विफ्ट इस साल के मध्य में जापान में दस्तक देगी।

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन

अपडेट स्विफ्ट के नए फिचर्स के बारे में बात करें तो कार में ज्यादा ड्राइविंग एबिलिटी को डेवलप किया जाएगा। वहीं इसके इंजन की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर और 1.4-लीटर पेट्रोल डुअल जेट का इंजन देखने को मिल सकता है। यह इंजन हाई पावर और टॉर्क जेनरेट करने में कैपेबल होगा। कंपनी इसकी फ्यूल एफिशिएंसी में सुधार कर सकती है।

इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक

न्यू जनरेशन स्विफ्ट ग्लोबल मार्केट में पहुंचने से पहले जापान में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। नई फीचर्स और एक झटके में ही लोगों का दिल जीतने वाली यह कार जल्द ही बाजार में आएगी। बता दें कि अभी तक कार के लॉन्च होने की डेट नहीं आई है। वहीं संभावना जताई जा रही है कि इसी महीने कार को लॉन्च किया जा सकता है।

error: Content is protected !!