मूक-बधिर युवती से निर्भया जैसी दरिंदगी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, कलेक्टर, SP ने जाना हाल…

जयपुर. राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक मूक-बधिर युवती के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सोमवार को सामने आया। पीड़ित युवती पेट दर्द और रक्तस्राव की समस्या होने पर सरकारी अस्पताल पहुंची थी, जहां उसके दो महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

 



अस्पताल प्रशासन से मामले की सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित युवती से इस बारे में बातचीत कर उसकी भाषा समझने वाले का प्रबंध किया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

भीलवाड़ा के जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया, ‘‘लगभग 19 साल की पीड़िता ने दो तीन अज्ञात व्यक्तियों पर उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने घटना दो महीने पहले की उस समय की बताई है जब वह एक खेत में काम कर रही थी।’’

कलेक्टर मोदी ने बताया कि पीड़िता की सेहत में लगातार गिरावट को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों ने उसका गर्भपात कर दिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत में सुधार है। उन्होंने कहा कि युवती के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!