IG रतनलाल डांगी सराहनीय सेवा के लिए होंगे सम्मानित, मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक सम्मान

बिलासपुर. रतनलाल डांगी को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। उनके अलावा प्रदेश के 10 पुलिस अफसरों को भी इस पदक से सम्मानित किया जाना है, इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन अधिकारियों का चयन किया है। इससे पहले भी IPS डांगी को बीजापुर में SP रहते हुए 2008-09 में राष्ट्रपति वीरता पदक मिल चुका है।



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Action : खैरताल के स्कूल में फेयरवेल पार्टी के दौरान 3 कार पर स्टंट करने वालों पर की गई कार्रवाई, 28-28 सौ रुपये लिया गया समन शुल्क

आईजी डांगी ने बताया कि किसी भी क्षेत्र में काम करने में चुनौती रहती है, लेकिन चुनौतियों से ही अवसर मिलता है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से पुलिस में बेहतर कार्य करने वाले अफसरों को हर साल 26 जनवरी और 15 अगस्त पर सम्मानित किया जाता है। इस बार आईजी डांगी को 2020 की सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है।

इसे भी पढ़े -  CG Crime News: देर रात पति ने की ऐसी डिमांड, नहीं मानी पत्नी तो उतार दिया मौत के घाट, वारदात की वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

error: Content is protected !!