YouTube से पैसे कमाने का एक और तरीका, जल्द मिलेगा NFT फीचर, CEO ने दिया हिंट

YouTube पर जल्द ही क्रिएटर्स को कमाई का एक और तरीका मिल सकता है. प्लेटफॉर्म पर NFT फीचर जुड़ सकता है, जिसका संकेत कंपनी की CEO ने दिया है. YouTube CEO Susan Wojcicki ने वीडियो कम्युनिटी के लिए एक लेटर पब्लिश किया है. इस लेटर में प्लेटफॉर्म के मुख्य फोकस का पता चलता है. साल 2022 में कंपनी का फोकस YouTube Shorts पर होगा.

 



Wojcicki के मुताबिक, प्लेटफॉर्म पर YouTube Shorts व्यूज ने 5 ट्रिलियन का मार्क पार कर लिया है. ऐसा लगता है कि कंपनी इस परफॉर्मेंस से काफी खुश है. इसका सीधा मुकाबला TikTok और Instagram Reels से है.

NFT को लेकर क्या है प्लान?

अपने लेटर में YouTube CEO ने NFT को लेकर भी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि Web3 में जो हो रहा है, वह प्रेरणा का स्रोत है. Wojcicki ने बताया, ‘हम हमेशा YouTube इकोसिस्टम को एक्सपैंड करने पर फोकस करते हैं, जिससे क्रिएटर्स को NFT जैसी चीजों सहित उभरती टेक्नोलॉजी का फायदा मिले.’

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

हालांकि उन्होंने इसकी कोई डिटेल नहीं शेयर की है कि कैसे इसका इस्तेमाल किया जाएगा. अपने लेटर में सीईओ ने बताया कि कंपनी NFT को क्रिएटर्स की आय के स्रोत के रूप में देख रही है. ध्यान दें कि दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स भी इस तैयारी में है. इन प्लेटफॉर्म्स ने या तो NFT फीचर जारी कर दिया है या जल्द ही जारी करने वाले हैं.

दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स भी कर रहे काम

हाल में ही Twitter ने  hexagonal profile picture फीचर जोड़ा है, जिसकी मदद से यूजर्स अपनी NFTs को दिखा सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो Facebook और Instagram भी इसी तरह के कॉन्सेप्ट पर काम कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

YouTube Shorts पर है कंपनी का फोकस

Wojcicki ने कहा, ‘पहले से कहीं ज्यादा लोग अब YouTube पर कंटेंट क्रिएट कर रहे हैं. हमें प्लेटफॉर्म पर YouTube Shorts समेत हर जगह यह स्पीड दिख रही है.’ साथ ही Wojcicki ने अपने लेटर में YouTube Shorts Fund की बात की है. कंपनी ने साल 2021-22 के लिए 10 करोड़ डॉलर का फंड जारी किया है. अपने लेटर में सीईओ ने बताया है कि 40 परसेंट से ज्यादा क्रिएटर्स जिन्हें इस फंड से पैसे मिल रहे हैं, वह YouTube Partner Program का हिस्सा नहीं है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!