बुरे पड़ोसी थे ये 5 सितारें, इनकी हरकतों से थे लोग परेशान, नंबर 4 तो बिना कपड़ों के घूमता था

‘अच्छे पड़ोसी’ ये शब्द बहुत कम ही सुनने को मिलते हैं. हर कोई अपने पड़ोसियों से परेशान रहता हैं. फिर चाहे आपका पड़ोसी बॉलीवुड का कोई बड़ा सितारा ही क्यों ना हो. जब बात शान्ति और सुकून से रहने की आती हैं तो बुरे पड़ोसी से सभी चिढ़ते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे मामले बताने जा रहे हैं जब बॉलीवुड के दिग्गज सितारें एक बुरे पड़ोसी साबित हुए थे. यहाँ तक कि तंग आकर इनके पड़ोसियों ने पुलिस में शिकायत तक दर्ज करवा दी थी.

 



प्रीति जिंटा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा पर्दे पर बड़ी क्यूट और मासूम दिखती हैं लेकिन उनके पड़ोसियों की नजर में वे ऐसी नहीं हैं. दरअसल प्रीति के पड़ोसियों का इल्जाम हैं कि वे अपने स्टार होने का गलत फायदा उठाती हैं. वे जब भी स्विमिंग पूल या गार्डन में जाती हैं तो अपने साथ दो बाउंसर भी ले जाती हैं. ऐसे में प्रीति जब तक स्विमिंग पूल या गार्डन से बाहर नहीं आ जाती तब तक ये बाउंस दुसरे बच्चों को अंदर नहीं जाने देते हैं. ये मामला 2015 में हाईलाईट हुआ था. तब प्रीति के पड़ोसियों ने उनके खिलाफ शिकायत की थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

करीना कपूर

करीना कपूर को हमेशा जवान बने रहना पसंद हैं. इसके लिए वो अपनी बॉडी का तो ख्याल रखती ही हैं लेकिन यंग महसूस करने के लिए कई पार्टियाँ भी करती रहती हैं. ऐसे में एक बार करीना ने अपने घर पर पार्टी का आयोजन किया था जिसके चलते कई बॉलीवुड सितारें और मीडिया वाले उनके घर के आसपास मंडरा रहे थे. करीना के पड़ोसियों को इस भीड़भाड़ और लेट नाईट पार्टी से दिक्कत हो रही थी ऐसे में उन्होंने पार्टी रुकवाने के लिए कथित रूप से पुलिस भी बुला ली थी.

ऐश्वर्या राय

वो समय याद हैं जब ऐश्वर्या और सलमान का ब्रेकअप चल रहा था? तब ये दोनों बड़े विवादों से घिरे रहते थे. उस दौरान ऐश्वर्या लोखंडवाला में रहा करती थी. एक बार सलमान ऐश्वर्या के घर पहुँच गए थे और जोर जोर से उनका दरवाजा पिट खूब हंगामा कर रहे थे. ऐश्वर्या ने तब दरवाजा तो नहीं खोला था लेकिन सलमान के ड्रामा से ऐश्वर्या के पड़ोसी जरूर परेशान हो गए थे. ऐसे में उन्होंने ऐश्वर्या के खिलाफ केस दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

शक्ति कपूर

शक्ति कपूर ने बॉलीवुड फिल्मों में अधिकतर विलेन के किरदार निभाए हैं. ऐसे में एक बार वे अपने पड़ोसियों के लिए भी सचमुच के विलेन बन गए थे. दरअसल काफी समय पहले कि बात हैं शक्ति कपूर के पड़ोसियों का आरोप था कि शक्ति ने उनकी लिफ्ट में पेशाब की हैं. इतना ही वे कॉरिडोर में बिना कपड़ों के नंगे भी घूमते हैं. इस मामले में जब पड़ोसियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज की थी तो शक्ति को अपने पड़ोसियों से माफ़ी भी मांगनी पड़ी थी.

शाहिद कपूर
एक बार शाहिद कपूर के घर की मरम्मत का काम चल रहा था ऐसे में बहुत शोर शराबा भी होता था. इससे शाहिद के पड़ोसी इतने परेशान हो गए थे कि उन्होंने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी थी. उनका ये भी आरोप था कि मरम्मत करने वाले मजदूर हमारे घर की दीवारों पर पेशाब कर देते हैं.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!