Bigg Boss 15 में गर्लफ्रेंड Tejasswi से हारने के बाद टूटा karan kundrra का दिल, कहा, ‘कई चीजों से उठ गया है विश्वास’

करण कुंद्रा बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाए हैं, जिसकी वजह से वह काफी दुखी हैं. उन्होंने एक ट्वीट किया है, जिसके बाद हर किसी की अटेंशन उनकी तरफ चली गई है. Bigg Boss 15: बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) खत्म हो गया है. रविवार को शो का ग्रैंड फिनाले हो गया है. तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने शो की ट्रॉफी जीती है.

 



तेजस्वी के बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने टॉप 3 में अपनी जगह बनाए थे. टॉप 3 में आने के बाद करण शो से बाहर हो गए थे. वह टॉप 2 में अपनी जगह नहीं बना पाए, जिसकी वजह से करण काफी दुखी हो गए हैं. करण ने शो से बाहर होने के बाद एक ट्वीट किया है जो वायरल हो गया है और उसे देखकर कहा जा सकता है कि शो का जीत पाने का करण को काफी दुख है. साथ ही बिग बॉस की जर्नी में साथ देने के लिए करण ने फैंस का शुक्रिया भी अदा किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

जहां फैंस और फॉलोअर्स तेजस्वी की जीत की खुशी मना रहे हैं. वहीं करण कुंद्रा के ट्वीट ने सभी की अटेंशन अपनी तरफ खिंच ली है. उनके ट्वीट के बाद फैंस को लग रहा है कि वह बेशक कह रहे हैं कि ट्रॉफी घर आई है मगर शो ना जीत पाने की वजह से वह दुखी हैं.

करण ने किया ये ट्वीट
करण ने बिग बॉस 15 के फिनाले के बाद ट्वीट किया- आप सभी को बहुत-बहुत शुक्रिया जिन्होंने इस पूरी जर्नी में मेरा सपोर्ट किया और अपना प्यार बरसाया. देर से ट्वीट करने के लिए माफी. आज बहुत ही चीजों से विश्वास उठ गया है लेकिन आशा करता हूं खुद से नहीं. आप सभी मेरे साथ एक चट्टान की तरह खड़े रहे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

करण ने अगला ट्वीट किया- जो कुछ भी हुआ उससे उभरने में मुझे समय लग सकता है, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं इससे बाहर आउंगा. और मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं कभी आपको निराश नहीं करुंगा. दोबारा कभी नहीं. शुक्रिया मेरी फैमिली.आपको बता दें शो में करण और तेजस्वी एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे. आज सुबह करण तेजस्वी से मिलने उनके घर भी गए थे. जिसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. वहां से आने के बाद करण ने ये ट्वीट किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!