रणविजय सिंह ने 18 साल बाद छोड़ा रोडीज, अब सोनू सूद लेंगे एक्टर की जगह

रणविजय सिंह जिन्हें एमटीवी के फेमस रियलिटी शो रोडीज को होस्ट करने लिए जाना जाता है। उन्हें लेकर अब एक खबर खबर सामने आई है कि वो अब रोडीज का हिस्सा नहीं रहेंगे। रणविजय पूरे 18 सालों तक इस शो का हिस्सा रहे हैं, अब इतने सालों बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है। बता दें, रणविजय साल 2003 में टीवी शो रोडीज में कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए थे। जिसके बाद तब से लेकर अब तक वो शो को होस्ट करते आए हैं।



रणविजय सिंह के घोषणा करने के बाद की वो शो छोड़ रहे हैं। बहुत सी अटकलें लगाई जा रही थीं कि उनका प्रोडक्शन हाउस से किसी तरह का कोई विवाद हो गया है। हालांकि उनका कहना है कि प्रोडक्शन हाउस के साथ कोई समस्या नहीं थी और चैनल उनके करियर का एक बहुत बड़ा भाग रहा है।

इसे भी पढ़े -  सिर्फ एक साल स्‍कूल गए और लिख डाला अमेरिका का इतिहास, पढ़िए अब्राहम लिंकन की अनसुनी प्रेरक कहानी

रोडीज से बाहर निकलने की पुष्टि करते हुए रणविजय ने हिंदुस्तान टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से चीजें ठीक नहीं हुईं। उन्होंने ये कहा कि उनकी शूटिंग डेट्स मेल नहीं खातीं और ये निराशाजनक था। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि प्रोडक्शन हाउस के साथ उनकी कोई समस्या नहीं थी। वो 18 साल से चैनल के साथ काम कर रहे हैं और उन्होंने इस नेटवर्क के साथ अलग-अलग शो किए हैं।

खबरों के अनुसार सोनू सूद इस शो के नए होस्ट होंगे और शो के कॉन्सेप्ट में भी कई बदलाव किए जाएंगे। जाहिर है सोनू इस साल एकमात्र शो के होस्ट होंगे और इसका नया चेहरा होंगे। निर्माताओं इस बार शो में कई बदलाव किए हैं, जिसका अर्थ ये भी है कि नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला और अन्य भी शो में दिखाई नहीं दे सकते।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 'मोर गांव की बेटी, मोर स्वाभिमान योजना' के तहत सरपंच चन्द्र कुमार सोनी की अनुकरणीय पहल, गांव में विवाह हो रही बेटियों को 31-31 सौ रुपये की भेंट

खबरें है कि ‘एमटीवी रोडीज’ के अगले सीजन को एक ने प्रॉडक्शन हाउस द्वारा बनाया जा रहा है। वहीं रणविजय सिंह इस प्रॉडक्शन हाउस से नाखुश थे, इसलिए उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला कर लिया। बता दें, इस नए सीजन की शूटिंग 14 फरवरी से साउथ अफ्रीका में शुरूहोने वाली है। दूसरी रणविजय इस समय रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ को होस्ट कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत CEO वासु जैन पहुंचे मालखरौदा, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रंजीत अजगल्ले सहित अन्य लोग रहे मौजूद

error: Content is protected !!