जब बीच सड़क में अजय देवगन को पीटने लगे गुंडे, तो पिता वीरू देवगन 200 फाइटर के साथ पहुँच गये बेटे को बचाने

दोस्तों बॉलीवुड में सिंघम के नाम से फेमस अभिनेता अजय देवगन ने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है .अजय देवगन ने अपने अभिनय के दम पर नाम ,दौलत ,शौहरत सब हासिल कर लिया है .यही नही अपने दमदार अभिनय से दर्शको के दिलो में ख़ास जगह बनाई है .फिल्म फूल और कांटे में अपनी कमाल की एंट्री से अजय ने सबको कायल कर दिया था . अजय के फैन्स को हमेशा उनकी फिल्मो का इंतज़ार रहता है . अजय अपनी हर फिल्म में अपना किरदार बखूबी निभाते है .इनकी यही बात दर्शको के दिल को छू जाती है .



जब भी अजय किसी फिल्म में अभिनय करते हैं तो उस किरदार में पूरी तरह डूब जाते हैं.उस किरदार को इतनी खूबसूरती से अदा करते हैं कि मानो वह किरदार वह असल में खुद ही है.अजय देवगन ने बहुत सी हिट फिल्मों में अभिनय किया है और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. अजय देवगन ने वर्ष 1991 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी.एक्टर अजय ने बॉलीवुड फिल्मी दुनिया में फिल्म “फूल और कांटे “से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : शिवरीनारायण मण्डल मे विकसित भारत जी राम जी जनजागरण कार्यशाला सम्पन्न

एक्टर अजय देवगन बॉलीवुड फिल्मी दुनिया में 30 वर्षों के अपने फिल्मी करियर करियर में काफी ज्यादा हिट फिल्में की और शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता.वही शानदार एक्टर अजय देवगन की फिल्म “भुज “की बात करें तो इस फ़िल्म मे अभिनय करते नजर आए हैं.इस फिल्म में उन्होंने संजय दत्त,सोनाक्षी सिन्हा और एमी विर्क के साथ शानदार अभिनय किया है.यूं तो एक्टर अजय देवगन के फिल्मी करियर के बारे में सभी अच्छे से जानते हैं और उनकी सफलता पूर्वक फिल्मी दुनिया की जिंदगी से सभी वाक़िफ़ हैं सभी के चहेते कलाकार अजय देवगन ने फिल्मों में रोमांटिक, एक्शन और फाइटिंग सभी प्रकार के रोल किए हैं.आज हम आपसे एक्टर से जुड़ी कुछ बातें करेंगे जो शायद ही आप जानते हो आइए हम आपसे चर्चा करते हैं अजय देवगन की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें.

आपकी जानकारी के लिए बता दें एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के निधन के पश्चात सोशल मीडिया पर अजय देवगन का एक पुराना इंटरव्यू बहुत तेजी से वायरल हो गया था. इंटरव्यू में उनके साथ अभिषेक बच्चन,संजय दत्त, रितेश देशमुखऔर साजिद भी नजर आए थे.इस दौरान अजय ने यह बताया था कि रियल जिंदगी में उन्होंने बहुत से लोगों को मारा पीटा है कई बार मार भी खाई है. एक बार 20,25 लोगों ने मिलकर मारा था.इस वीडियो में डायरेक्टर साजिद खान भी मौजूद है उन्होंने बताया कि अजय के पास एक जीप थी. जिसमें हम सब घूमते थे. हॉलीडे होटल के पास जो पतली गली थी वहां जीप के सामने पतंग के पीछे भागता हुआ एक बच्चा आया तब उसने तुरंत ब्रेक लगा दिया था बच्चे को लगी तो नहीं लेकिन वह डर कर रोने लगा इसके बाद आस पड़ोस के कई लोग इकट्ठा हो गए और हमें घेर लिया हम समझाने लगे कि बच्चा सामने आ गया.

इसे भी पढ़े -  Rudraksha Rules: रुद्राक्ष धारण करने से पहले सावधान! जानें असली और नकली में फर्क

लेकिन उसे लगी नहीं है लेकिन वह लोग चिल्लाने लगे की उतरो अमीर लोग तुम लोग गाड़ी तेज चलाते हो और हमें समझ नहीं आया लोग हमें मार रहे हैं. साजिद खान ने इस वीडियो में बताया कि यह सारा मामला न जाने कैसे 10 मिनट में अजय के पिता तक पहुंच गया और वह 150, 200 फाइटर्स लेकर आ गए.और वहां हिंदी फिल्म जैसा सीन हो गया वीरू जी बोले कौन है

इसे भी पढ़े -  रोजाना 2 घंटे कम टीवी देखने से 43% तक घट सकता है डिप्रेशन का खतरा, नई रिसर्च में खुलासा

जिसने मेरे बेटे को हाथ लगाया उन्हें ऐसा देख पूरा एरिया ही शांत पड़ गया जब वह फाइटर लेकर आए तो हम चार पांच लोग भी चौड़े हो गए.उन्होंने बताया कि अजय देवगन अपने पिता वीरू देवगन के काफी क्लोज थे. वीरू एक्टर डायरेक्टर और एक्शन कोरियोग्राफर थे.पिछले वर्ष 27 मई को कार्डियक अटैक के कारण 85 वर्ष की उम्र में उनका देहांत हो गया था.

error: Content is protected !!