विधानसभा सत्र के मद्देनजर अधिकारियों कर्मचारियों का अवकाश प्रतिबंधित, अपरिहार्य स्थिति में कलेक्टर स्वीकृत करेंगे अवकाश

जांजगीर-चांपा. आगामी 07 मार्च से प्रारंभ हो रहे विधानसभा सत्र के मद्देनजर कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला ने सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया है।



कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, कोई भी अधिकारी किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे और अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही रहेंगे। कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को कोई अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। अवकाश की नितांत अवश्यकता होने पर कलेक्टर द्वारा ही अवकाश स्वीकृत किये जाऐंगे। सभी अधिकारी, कर्मचारियों से कहा गया है कि वे अपने मोबाईल नंबर पर उपलब्ध रहना सुनिश्चित करें।

error: Content is protected !!