रूस की कथनी-कहानी में फर्क, यूक्रेन बॉर्डर की तरफ बढ़ती सेना, युद्ध का खतरा बरकरार

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का खतरा बरकरार चल रहा है. रूस ने दावा जरूर किया है कि उसकी सेना अब कई इलाकों से वापस लौट रही है, लेकिन अमेरिका और नाटो की मानें तो रूस की कथनी और करनी में काफी फर्क है.दावा तो ये हो रहा है कि कई क्षेत्रों में रूसी सेना बॉर्डर के करीब और ज्यादा बढ़ती जा रही है.

 



 

रूस की करनी-कथनी में फर्क? रूस के रक्षा मंत्रालय ने जारी बयान में बताया था कि उनकी सेना सैन्य अभ्यास के बाद वापस लौट रही है. एक वीडियो भी जारी किया गया जिसमें टैंक, सेना और वाहन Crimean peninsula से वापस लौट रहे थे. लेकिन इन दावों को अमेरिकी रक्षा मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि एक बात तो ये है जो रूस बताता है, लेकिन दूसरी बात वो है जो रूस असल में करता है. हमारी तरफ से अभी तक रूसी सेना की वापसी नहीं देखी गई है, बल्कि उनकी सेना बॉर्डर के और ज्यादा करीब आती दिख रही है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने भी रूस की नीयत पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उनकी माने तो अभी तक तनाव को कम करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया गया है. वे कहते हैं कि हमने रूस की तरफ से कोई भी पुलबैक नहीं देखा है. हमने इतना जरूर देखा है कि रूस की तरफ से सेना के जवान और ज्यादा तैनात कर दिए गए हैं. कई और सैनिक अभी बॉर्डर की ओर आ रहे हैं. ऐसे में अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है.

 

रूस क्या कह रहा है? अब अमेरिका और नाटो तो लगातार रूस पर निशाना साध रहे हैं, लेकिन पुतिन की सरकार इन्हें नकार रही है. उनकी तरफ यही कहा जा रहा है कि वे यूक्रेन संग युद्ध नहीं चाहते हैं. उनकी सिर्फ इतनी चिंता है कि यूक्रेन किसी भी सूरत में नाटो का हिस्सा ना बन जाए. वे इसे अपने देश की सुरक्षा के लिए खतरा मानते हैं. रूस के मुताबिक अमेरिका ने बातचीत के जरिए समाधान की बात कही थी. हथियारों के नियंत्रण पर भी चर्चा हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

 

वैसे इन आरोप-प्रत्यारोप के बीच यूक्रेन की चिंता इसलिए ज्यादा बढ़ गई क्योंकि उनकी अहम वेबसाइट को हैक किया गया. यूक्रेन ने रूस पर उनकी साइट को हैक करने का आरोप लगाया है. कहा गया कि इतनी बड़े स्तर की हैकिंग पहले उनके देश ने नहीं देखी है. लेकिन रूस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. उन्होंने जारी बयान में कहा है कि उन्हें पता था कि आरोप मास्को पर ही लगाया जाएगा, लेकिन ये सच नहीं है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!