example of honesty : दो बालिकाओं ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, चांपा पुलिस तक पहुंचाई गुम नगदी रकम 2 लाख 24 हजार 500 रूपये, किसान से गुम हो गया था रुपये से भरा थैला, दोनों बालिकाओं की सभी लोग कर रहे तारीफ

जांजगीर-चाम्पा. किसान जीवन लाल राठौर साकिन पासीद थाना सक्ती, जोकि धान के विक्री रकम को केसीसी लोन का राशि 224500 रुपये जमा करने अपने घर पासीद से अपने थैले में रखकर यूनियन बैंक चांपा आ रहा था. रेल्वे ओव्हर ब्रीज क्रास कर रहा था कि ओव्हर ब्रीज के पास थैला समेत नगदी रकम गिर गया.जिसकी सूचना थाना चांपा में प्राप्त होते पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव (भापुसे) को घटना से अवगत कराकर अति. पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी (रापुसे) एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती पद्मश्री तवर के मार्गदर्शन में चांपा पुलिस द्वारा ओव्हर ब्रीज के नीचे जवाहरपारा चांपा आसपास के लोगों से पता किया गया, जिसमें पता करने के दौरान सैफाली कर्ष, सुलोचना महंत द्वारा स्वतः आकर बताये कि उन्हें पैसे से भरा थैला मिला है, जिसे थाना लाकर उनके द्वारा उक्त पैसा किसान जीवन लाल राठौर को सुपुर्द किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

उक्त बालिकाओं के द्वारा मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए “गुड सेमेटेरियन” होने का परिचय दिया है, जिससे प्रफुलित होकर किसान जीवन लाल राठौर द्वारा दोनों बालिकाओं को 10-10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव (भापुसे) द्वारा उक्त बालिकाओं को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार नेक कार्य करने व पुलिस का सहयोग करने की अपील की है. इस प्रकार चांपा पुलिस की सक्रियता से किसान जीवन लाल राठौर की मेहनत का गुम पैसा उन्हें प्राप्त हुआ.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!