Bank Holiday March 2022 : मार्च में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट…

नई दिल्‍ली. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मार्च 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays in March 2022) की लिस्‍ट जारी कर दी है. ऐसे में, आप अगर आप भी मार्च महीने में बैंक से संबंधित कोई काम करना चाहते हैं तो ब्रांच जाने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays List) जरूर देख लें. आरबीआई की तरफ से जारी किये गए इस लिस्‍ट के अनुसार, मार्च 2022 में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे.

 



आरबीआई ने दी जानकारी –

मार्च महीने में बैंकों की कुल 13 दिन की छुट्टियों (Bank Holidays in March) में 4 छुट्टी रविवार के हैं. इसके अलावा इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली है. लेकिन इसके साथ ही ये जान लें कि कई छुट्टियां ऐसी भी हैं जो पूरे देश में एक साथ नहीं पड़ेंगी, यानी पूरे देश में एक साथ 13 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे. आरबीआई की वेबसाइट पर दी गई अवकाश की सूची (Bank Holidays List) के अनुसार, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं. आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक, रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

देख लें छुट्टियों की लिस्ट –
तारीख दिन छुट्टियां
1 मार्च महाशिवरात्रि अगरतला, आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, नई दिल्ली, पणजी, पटना और शिलांग को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद

3 मार्च लोसार गंगटोक में बैंक बंद

4 मार्च चपचार कुट आइजोल में बैंक बंद

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

6 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश

12 मार्च शनिवार महीने का दूसरा शनिवार

13 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश

17 मार्च होलिका दहन देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में बैंक बंद

18 मार्च होली/धुलेटी/डोल जात्रा बेंगलुरु, भुबनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद

19 मार्च होली/याओसांग भुबनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद

20 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश

22 मार्च बिहार दिवस पटना में बैंक बंद

26 मार्च शनिवार महीने का चौथा शनिवार

27 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!