WhatsApp लेकर आया है शानदार फीचर ! अब मैसेज खोले बिना देखें तस्वीरें और वीडियोज, खुशी से झूम उठे यूजर्स…

नई दिल्ली. लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप (WhatsApp) हर कुछ समय पर अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स जारी करता रहता है. अगर आप वॉट्सएप के नए अपडेट्स को डाउनलोड करते हैं तो आपको इन नए फीचर्स को यूज कर सकेंगे. आज हम आपको वॉट्सएप के एक नए फीचर के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप मैसेज को खोले बिना ही इमेज और वीडियो के प्रीव्यू देख सकेंगे…

 



WhatsApp का नया फीचर

खबरों की मानें तो वॉट्सएप अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आ रहा है जिसकी मदद से आप मैसेज को खोले बिना ही आप उसमें आने वाले तस्वीरों और वीडियोज का प्रीव्यू देख सकेंगे. इस फीचर से आपको मैसेज खोले बिना ही पता लग जाएगा कि इसमें क्या भेजा गया है. याद रहे, अगर आपके पास ये तस्वीरें और वीडियोज डाक्यमेन्ट्स में आएंगे, तो ही ये फीचर काम आएगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

फाइल खोले बिना ही देखें फुल प्रीव्यू

WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्यूमेंट प्रिव्यू फीचर को वॉट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.22.5.11 पर रोल आउट किया जा रहा है. इस प्लेटफॉर्म का कहना है कि वॉट्सऐप आने वाले अपडेट्स में इमेज प्रिव्यू को जारी करने की योजना बना रहा है. तब तक, डाक्यमेन्ट्स के लिए प्रिव्यू फीचर केवल पीडीएफ फाइलों के लिए उपलब्ध है. जल्द ही, तस्वीरों के साथ-साथ वीडियो को भी इसी तरह से देखा जाएगा, और आपको फाइल को शेयर करने या फिर डाउनलोड करने से पहले उसके कंटेंट का अंदाजा हो जाएगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

आपको बता दें कि फिलहाल वॉट्सऐप के इस फीचर को iOS यानी ऐप्पल यूजर्स के लिए कब तक जारी किया जाएगा, इस बारे में कोई सूचना नहीं आई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!