किसी ने अपनी स्माइल तो किसी ने अपनी आवाज का करवाया है इंश्योरेंस ,जाने इन 12 सितारों ने अपने किन किन अंगों को करवाया है इंश्योरेंस

हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे मौजूद हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा और कलाकारी से लाखों दर्शकों के दिलों में अपनी एक अहम पहचान बनाई है| ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही जाने-माने सितारों से मिलाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने शरीर के अंगो का इंश्योरेंस करा रखा है|हालांकि, आपको यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको इन्हीं सितारों से मिलाने जा रहे हैं और आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर इन्होंने अपने किस बेशकीमती कला या फिर अंग का इंश्योरेंस कराया है…



अमिताभ बच्चन

आज 79 सालों के हो चुके हिंदी फिल्म जगत के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी डायलॉग डिलीवरी से लाखों दिलों में अपनी एक अहम पहचान बनाई है और इसी वजह से अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज का इंश्योरेंस भी करा रखा है|

प्रियंका चोपड़ा

अपने खूबसूरत और ग्लैमरस लुक्स के साथ-साथ अपनी प्यारी स्माइल से चुटकियों में किसी को भी अपना दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी स्माइल का इंश्योरेंस करा रखा है|

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : वेदांता पॉवर प्लांट हादसे की जांच करेंगे बिलासपुर कमिश्नर, सरकार ने आदेश जारी किया, इन बिंदुओं पर होगी जांच, इतने दिन में देने होंगे जांच रिपोर्ट... देखिए आदेश...

लता मंगेशकर

स्वर कोकिला के नाम से भारत की नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपनी एक अहम पहचान रखने वाली फेमस प्लेबैक सिंगर लता मंगेशकर मैं अपनी आवाज का इंश्योरेंस करा रखा था|

सनी देओल

अपनी बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी और गहरी आवाज से लाखों दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले दिल्ली बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने भी अमिताभ बच्चन की तरह अपनी आवाज और डायलॉग डिलीवरी का इंश्योरेंस कराया है|

रजनीकांत

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ साथ अपनी दमदार आवाज के लिए भी जाने जाते हैं, और इसी वजह से रजनीकांत से अपनी आवाज का कॉपीराइट कराने के साथ-साथ अपनी आवाज का इंश्योरेंस भी करा रखा है|

राखी सावंत

कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन के नाम से बॉलीवुड में अपनी पहचान रखने वाली फेमस डांसर राखी सावंत मैं अपनी कमर के पूरे निचले हिस्से का इंश्योरेंस करा रखा है|

इसे भी पढ़े -  Jaijaipur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ी नारी शक्ति की भागीदारी : जिला पंचायत सभापति सुशीला सिन्हा

नेहा धूपिया

90 के दशक की बेहद खूबसूरत और पॉपुलर एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपनी पूरी वेल टोंड बॉडी और अपने बेहतरीन फिगर का भी इंश्योरेंस करा रखा है|

मनीषा लांबा

महज कुछ ही फिल्मों में नजर आए बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा लांबा ने अपनी खूबसूरती और बॉडी फिगर का इंश्योरेंस करा रखा है|

जॉन अब्राहिम

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फिटनेस फ्रीक अभिनेता जॉन अब्राहम नें अपनी कमर के निचले हिस्से का इंश्योरेंस करा रखा है| हालाँकि, अभिनेता नें अपने एक इंटरव्यू में बता था की कई सारी इंश्योरेंस कंपनियां उनके पास इंश्योरेंस कराने पहुंची थी, जिसके लिए पहले तो उन्होंने मना किया था, पर बाद में उन्होने इंश्योरेंस की बात मान ली|

मल्लिका शेरावत

बॉलीवुड की बेहद हॉट और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शुमार एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत नें अपनी बॉडी के किसी एक पार्ट का नही बल्कि पूरी बॉडी का इंश्योरेंस करा रखा है|

इसे भी पढ़े -  Jaijaipur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ी नारी शक्ति की भागीदारी : जिला पंचायत सभापति सुशीला सिन्हा

अदनान सामी

हमारे देश के बेहद जाने माने और मशहूर म्युजिशियन अदनान सामी 5-10 नहीं बल्कि कुल 35 तरह के म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजा सकते हैं और उनकी ये अनोखी कला उनकी उँगलियों में छिपी हुई है, जिस वजह से उन्होंने फिंगर्स का इंश्योरेंस करा रखा है|

error: Content is protected !!