YouTube का नया live Ring फीचर लॉन्च, मिलेगा Tiktok जैसा एक्सपीरिएंस, जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली. YouTube Live Ring Feature: वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की तरफ से एक नया लाइव रिंग फीचर पेश कर दिया गया है। यह एक रेड कलर का रिंग होगा, जो कि उस वक्त किसी यू-ट्यूब चैनल के चारो ओर दिखाई देगा, जब किसी चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग हो रही है। बता दें कि लॉकडाउन के दौर में यू-ट्यूब पर लाइव स्टीमिंग की संख्या में काफी इजाफा हो गया है। ऐसे में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान लाइव चैनल को आसानी से पहचाना जा सके। इसके लिए Youtube की तरफ से रेड कलर का लाइव रिंग फीचर पेश किया गया है, जो कि बिल्कुल टिकटॉक की तरह होगा, जो चैल के प्रोफाइल के चारो ओर एक रिंग बना देगा। इस कुछ तरह का फीचर ट्वीटर स्पेस में भी दिया गया है।

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो को सर्च करने में होगी आसानी 

YouTube के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर नील मोहन ने ट्वटीट करके जानकारी दी कि Youtube की कोशिश है कि यूजर्स @Youtube के लाइव स्ट्रीमिंग चैनल को आसानी से ढूढ़ सकें। इसके लिए YouTube क्रिएटर्स के लाइव स्ट्रीमिंग होने पर उसके चैनल के चारों और एक लाल रंग के गोल घेरा तैयार हो जाएगा, जिस पर क्लिक करते ही यूजर्स लाइव स्ट्रीमिंग से सीधे जुड़ जाएगा। कुछ इसी तरह का फीचर इंस्टाग्राम में भी दिया गया है। जिसमें लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान प्रोफाइल पिक्चर के चारों ओर राउंड रिंग बन जाती है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

YouTube शार्ट वीडियो, लाइव और VOD पर कंपनी करेगी निवेश

बता दें कि मोहन ने ऐलान किया है कि कंपनी साल 2022 में शार्ट वीडियो, लाइव वीडियो और वीडियो ऑन डिमांड (VOD) पर ज्यादा से ज्यादा निवेश करेगी। साथ ही कंपनी मॉनिटाइजेशन ऑप्शन पर भी काम करेगी। उन्होंने बताया कि लाइव एक अलग सेक्शन है, जहां इस साल काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जनवरी 2020 और दिसंबर 2021 में डेली लाइववॉच टाइम में तीन गुना का इजाफा किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!