छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण के लिए दिए निर्देश, संभागीय राजस्व कमिश्नर अनिवार्य रूप से माह में दो तहसील का करेंगे निरीक्षण

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की विभिन्न तहसीलों में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में हो रहे विलंब को गंभीरता से लिया है। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के तेजी से निराकरण कराने की कार्रवाई के लिए सभी संभाग आयुक्तों को निर्देश दिए हैं।

 



मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी संभागीय कमिश्नरों से कहा है कि वे तहसील कार्यालयों में आने वाले राजस्व प्रकरणों के निराकरण की सतत् रूप से मानीटरिंग करें और माह में कम से कम दो तहसीलों अथवा उप तहसीलों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान अधिवक्ताओं एवं आम जनता से आवश्यक रूप से भेंट भी करें, साथ ही उन्हें भेंट के लिए तय समय और तिथि के बारे में पूर्व में अवगत कराया जाए।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

मुख्यमंत्री ने कहा है कि तहसील कार्यालय में प्रत्येक राजस्व प्रकरण पंजीबद्ध होना चाहिए। कोई भी प्रकरण अपंजीबद्ध न हो। राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए तय की गई समय-सीमा का अनिवार्य रूप पालन किया जाए, समय-सीमा में प्रकरण का निराकरण नहीं होने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी से स्पष्टीकरण लिया जाए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से कहा है कि वे संभागीय आयुक्तों से माह में दो बार पालन प्रतिवेदन प्राप्त करें। मुख्यमंत्री मुख्य सचिव के माध्यम से प्राप्त पालन प्रतिवेदनों का स्वयं अवलोकन करेंगे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!