रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ा राहत, अब बिना रिजर्वेशन भी कर सकेंगे यात्रा, कम लगेगा किराया

नई दिल्लीः travel without reservation रेल मंत्रालय ने रेल यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब अनारक्षित कोच में आरक्षण कराने की जरूरत नहीं होगी। यात्री अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे। इससे पहले कोविड-19 के दौरान रेलवे ने ट्रेनों में लगाए जाने वाले अनारक्षित डिब्बों को भी आरक्षित बना दिया था, जिसकी वजह से यात्री बिना आरक्षित टिकट के यात्रा नहीं कर सकते थे। लेकिन रेल मंत्रालय ने अब इसे खत्म कर दिया है।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

 

travel without reservation रेलवे के मुताबिक लंबा सफर करने वाली ट्रेनों के लिए अब अनारक्षित टिकटों की बिक्री भी जल्द शुरू कर दी जाएगी। जिससे यात्री अनारक्षित टिकट खरीदकर अनारक्षित डिब्बे में यात्रा कर सकेंगे। इससे लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

बता दें कि भारतीय रेलवे कोरोना काल के बाद फिर से अब पटरी पर लौटने की कोशिश कर रही है। आने वाले दिनों में भारतीय रेलवे होली स्पेशल ट्रेनें शुरू कर सकती है। इसके अलावा लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कुछ ट्रेनों में एक्सट्रा डिब्बों को भी जोड़ा जा सकता है। रेलवे की तरफ से बिना रिजर्वेशन के सफर करने की सुविधा से ऐसे लोगों को फायदा पहुंचेगा जिन्हें इमरजेंसी में घर जाना होता है लेकिन टिकट नहीं होने के कारण वह समय पर घर नहीं पहुंच पाते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!