शिक्षक बना हैवान, अपने ही स्कूल के 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

 मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आठ साल की एक बच्ची के साथ उसके स्कूल के एक शिक्षक और प्रबंधक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पीड़ित बच्ची कोतवाली थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। बच्ची ने स्कूल से घर आने के बाद अपने माता-पिता को आप बीती सुनाई। इसके बाद उसके पिता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।



इसे भी पढ़े -  Hyundai Venue के नए अवतार ने मचाया गदर, कम बजट में बेहतरीन फीचर्स का तड़का, क्यों हर कोई कर रहा है बुक

क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह के मुताबिक दोनों आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

इसे भी पढ़े -  12 Jyotirlingas in India: कहां-कहां स्थित हैं भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग, क्या है उनकी खासियत और कैसे करें विजिट

error: Content is protected !!