जब माधुरी ने भारती के बेबी बंप पर किया Kiss, तो देखने लायक का पति हर्ष का रिएक्शन

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘द फेम गेम’ को लेकर चर्चाओं में हैं। ऐसे में एक्ट्रेस लगातार वेब सीरीज का प्रमोशन कर रही हैं।

 



इसी सिलसिले में वो एक्टर संजय कपूर के साथ रियलिटी शो ‘हुनरबाज-देश की शान’ में बतौर गेस्ट के रूप में शामिल होने पहुंचीं। जहां उन्होंने कंटेस्टेंट्स, जज के साथ खूब मस्ती की तो शो की होस्ट भारती सिंह की नजर कुछ इस तरह से उतारी कि अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कंटेस्टेंट्स की तारीफ ने माधुरी ने दिया नोट
Voot ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें माधुरी एक परफॉर्मेंस के बाद स्टेज की तरफ जाती नजर आ रही हैं। स्टेज पर पहुंचने के बाद माधुरी दीक्षित ने कंटेस्टेंट्स से कहा, ”आप तीनों को किसी की नजर ना लगे।” फिर नोट लेकर उन पर वार फेर करती हुईं नजर आती हैं। जैसे ही उन्होंने एक कंटेस्टेंट को पैसे दिए, भारती ने कहा, “लाओ बेटा (मुझे दे दो)।”

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

माधुरी ने भारती सिंह के बेबी बंप को चूमा
इसके बाद माधुरी दीक्षित दौड़ती हुईं भारती सिंह के पास जाती है और कहती हैं कि “आपको भी नजर न लगे” और झुककर भारती के बेबी बंप को चूमा लेती हैं और उनको गले लगाती हैं। माधुरी के यह सब करने के बाद भारती हंसते हुए अपने पति हर्ष की ओर देखते हुए कहती हैं कि ‘अरे। कितना प्यारा है।’

भारती सिंह और उनके पति हर्ष शो के होस्ट
इस दौरान शो के जजों में से एक परिणीति चोपड़ा हर्ष और माधुरी के हावभाव पर स्माइल करती हुईं नजर आती हैं। परिणीति के अलावा अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और फिल्म मेकर करण जौहर भी शो के जज हैं। वहीं शो को भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया होस्ट कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

सात महीने की प्रेग्नेंट भारती सिंह
मालूम हो कि पिछले साल दिसंबर में भारती और हर्ष ने अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी थी कि वो प्रेग्नेंट हैं। इस कपल ने 3 दिसंबर, 2017 को गोवा में शादी की थी। फिलहाल भारती सिंह सात महीने प्रेग्नेंट होने के बाद भी हर दिन शूट के लिए जाती हैं। बता दें कि इंडियाज गॉट टैलेंट की तरह इस शो में भी कंटेस्टेंट अलग-अलग तरह की आर्ट परफॉर्म करते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!