कुणाल खेमू और सोहा अली खान से बीच सड़क पर बदतमीजी, शख्स ने सरेआम दीं गालियां

कुणाल खेमू और सोहा अली खान बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हैं, जिनकी केमिस्ट्री देखकर फैंस काफी खुश होते हैं। सोहा और कुणाल की एक प्यारी बेटी भी है, जिसका नाम इनाया है।

 



तीनों मिलकर अक्सर मस्ती करते हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। लेकिन आज सुबह कुणाल खेमू के साथ एक बुरी घटना घटी, जिसके बाद अभिनेता ने मुंबई पुलिस से मदद की मांग की है। कुणाल खेमू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अभिनेता ने बताया कि वह आज सुबह अपनी पत्नी सोहा और बेटी इनाया के साथ नाश्ता करने बाहर जा रहे थे तभी रास्ते में एक शख्स ने उनके साथ बदतमीजी की।

कुणाल खेनू ने सोशल मीडिया पर उस कार की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘आज सुबह 9 बजे मैं अपनी बेटी, पत्नी, पड़ोसन और उनकी दोनों बेटियों को लेकर ब्रेकफास्ट के लिए जुहू जा रहा था। तब रास्ते में एक कार ड्राइवर पागलों की तरह गाड़ी चला रहा था। वह बार-बार हॉर्न मार रहा था। साथ ही वह ओवरटेक करने की कोशिश भी कर रहा था। उसने मेरी गाड़ी के आगे अचानक ही अपनी गाड़ी को भी रोक दिया था।’
इसके आगे अभिनेता ने लिखा, ‘ऐसा करके उसने सिर्फ अपनी ही जान को खतरे में नहीं डाला, बल्कि मेरी कार में बैठे हुए सभी लोगों की सुरक्षा भी खतरे में आ गई थी। मैंने गाड़ी की टक्कर रोकने के लिए तेजी से ब्रेक मारा। हमारे बच्चों के लिए ये घटना खतरनाक थी। इसके बाद वह शख्स गाड़ी से बाहर आया और उसने हमें कई बार मिडल फिंगर दिखाई और साथ ही गालियां भी दीं। उस समय मेरी गाड़ी में बच्चे और महिलाएं थीं। जब तक मैंने इस घटना को रिकॉर्ड करने के लिए अपनी जेब से फोन निकाला, तब तक वह वहां से गाड़ी में बैठकर चला गया। मैं मुंबई पुलिस से आग्रह करता हूं कि इस शख्स पर शख्त एक्शन लिया जाए।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

कुणाल ‘हम है राही प्यार के’ में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आए थे। उन्होंने बतौर लीड अभिनेता फिल्म ‘कलयुग’ से अपनी शुरुआत की थी। ये फिल्म काफी पसंद की गई थी। इसके बाद वह ‘डोल’ और ‘गो गोवा गॉन’ जैसी फिल्मों में नजर आए हैं। आखिरी बार वह फिल्म ‘लूटकेस’ में दिखाई दिए थे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!