बारात से पहले गायब हुआ दूल्हा, रात 2 बजे तक इंतजार करती रही दुल्हन, ससुराल वालों से 18 लाख ले चुका था रिटायर्ड सूबेदार का बेटा

जयपुर: Groom disappears Before Barat शादी की खुशियों के बीच उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब दूल्हा की अचानक बारात से पहले गायब हो गया। हालांकि दुल्हन रात 2 बजे तक इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा नहीं आया। अंतत: परिजनों ने थाने में जाकर शिकायत की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो पाया।

 



 

Groom disappears Before Barat पूरा घटनाक्रम भरतपुर शहर का है, जहां बीती रात शादी के आयोजन पर दहेज भारी पड़ गया। बताया गया कि एसटीसी हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले महेश चंद्र की बेटी खुशबु की सगाई 29 नवम्बर को कुशाल से एक समारोह में हुई थी। उसके बाद चार मार्च 2022 को शादी का आयोजन तय था। दुल्हन के पिता ने मैरिज हॉल किराए पर लिया और उसके बाद सैंकड़ों मेहमानों को खाने पर बुलाया। बेटी के लिए जेवर बनवाए और बारातियों एवं दूल्हे के स्वागत की तैयारी में लगे रहे।

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

 

रात आठ बजे तक बारात आनी थी लेकिन बारात नहीं आई। आठ के साढ़े आठ, फिर नौ, फिर दस और बारह तक बज गए लेकिन न दूल्हा आया न ही उसकी कोई सूचना। किसी ने फोन पर जवाब भी नहीं दिया। बाद में पता चला कि लड़का सीने में दर्द की शिकातय के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की के पिता पुलिस लाइन में सिपाही हैं और लड़का आर्मी में हैं। उसके पिता आर्मी से रिटायर हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

 

लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि सगाई से पहले जो भी तय हुआ था। वह सब दे दिया गया। उसमें प्लॉट, सोने चांदी के जेवर, सोफा, बैड, अलमारी और अन्य काफी सारा सामान था। इन सब पर करीब 18 लाख का खर्च हो चुका। आरोप है कि इसके बाद भी वर पक्ष ने कुछ दिन पहले 11 लाख कैश और मांगे। नहीं देने पर शादी करने दूल्हा नहीं पहुंचा।

error: Content is protected !!