गंगूबाई की अनदेखी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, रियल लाइफ में आलिया से भी खूबसूरत थीं मुंबई की डॉन

नई दिल्ली : आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने हर तरफ धमाल मचा कर रख दिया है. फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते का वक्त हो चला है और इतने कम समय में ही फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर ली है. संजय लीला भंसाली की यह फिल्म और इसमें आलिया भट्ट की एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है. बता दें, गंगूबाई काठियावाड़ी हुसैन जैदी की किताब मुंबई के माफिया क्वींस की जीवनी पर आधारित है. फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन, पार्थ समथान, शांतनु माहेश्वरी और सीमा पाहवा मुख्य रोल में नजर आ रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

बड़े पर्दे पर आपने रील लाइफ की गंगूबाई को देखा और पसंद भी किया, लेकिन आज की इस पोस्ट में हम आपको गंगा जगजीवनदास काठियावाड़ उर्फ गंगूबाई की रियल फोटो दिखाने जा रहे हैं. जी हां, गंगूबाई असल लाइफ में बहुत खूबसूरत थीं. उनकी खूबसूरती देखने के बाद लोग आलिया की खूबसूरती को फीका मान रहे हैं. सोशल मीडिया पर गंगूबाई की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वे काफी खूबसूरत दिख रही हैं. इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी है.

बॉलीवुड स्टोरी नाम के पेज से इस फोटो को शेयर किया गया है. आप देख सकते हैं कि इस तस्वीर में गंगूबाई कितनी खूबसूरत दिख रही हैं. आलिया ने हूबहू उन्हें कॉपी किया है. माथे पर लाल बिंदी और गाल पर काला निशान रियल लाइफ गंगूबाई के चेहरे पर देखा जा सकता है. गौरतलब है कि फिल्म में गंगूबाई बनीं आलिया भट्ट को हीरोइन बनने का सपना दिखा कर बेच दिया जाता है. इसके बाद अपनी नई जिंदगी में आने वाले चैलेंजेज को वह एक्सेप्ट करती हैं और 4000 औरतों और बच्चों के लिए लड़ाई लड़ती हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!