रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी.. अब ट्रेनों में फिर से मिलेंगे चादर, कंबल… सुविधा फिर से शुरू रेलवे ने ट्रेनों में चादर, कंबल उपलब्ध करने की सुविधा फिर से शुरू की

नई दिल्ली: रेलवे ने यात्रियों को बृहस्पतिवार को बड़ी राहत देते हुए ट्रेनों में चादर, कंबल और पर्दे प्रदान करने की सुविधा फिर से शुरू करने का आदेश जारी किया। कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत के बाद इस सुविधा पर रोक लगा दी गई थी।



 

रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोन के महाप्रबंधकों को जारी एक आदेश में कहा कि इन वस्तुओं की आपूर्ति तत्काल प्रभाव से फिर से शुरू की जाए।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर प्लांट हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, सांसद कमलेश जांगड़े ने केंद्र सरकार के मंत्रियों को लिखा पत्र, श्रमिक सुरक्षा पर उठाए सवाल, डिटेल में पढ़िए...

 

भोजन, चादर आदि प्रदान करने और अपनी अधिकांश रियायतों पर रोक लगाने वाले रेलवे ने ज्यादातर सुविधाओं को फिर से शुरू कर दिया है।

 

एक ओर जहां यात्रियों के लिये चादर और भोजन सेवा को बहाल कर दिया गया है, वहीं रियायतों पर लगी रोक अब भी बरकरार है।

इसे भी पढ़े -  Jaijaipur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ी नारी शक्ति की भागीदारी : जिला पंचायत सभापति सुशीला सिन्हा

error: Content is protected !!