भाभी और दोस्त ने नौकरी का झांसा देकर बेचा, नाबालिग के साथ बार-बार हुआ रेप, हुई गर्भवती

नई दिल्ली: minor was repeatedly raped : दिल्ली मालवीय नगर इलाके में पश्चिम बंगाल की एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग नाबालिग को नौकरी दिलाने के नाम पर दिल्ली लेकर आए थे, मालवीय नगर थाना इलाके में पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है।

 



minor was repeatedly raped : यह किशोरी मूल रूप से सिलीगुड़ी की रहने वाली है, पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाली भाभी ने अपनी दोस्त ममता से उसकी मुलाकात कराई थी, जो तीन साल पहले उसे काम दिलाने की बात बोलकर दिल्ली लाई थी। इसके बाद ममता उसे पंचशील विहार में अपने दोस्त रीना के घर लेकर गई थी और कुछ दिन वो वहीं रही।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने आदेश किया जारी...देखिए पूरी सूची...

 

पीड़िता का आरोप है कि ममता और रीना ने पीड़िता को नौकरी के नाम पर बेच दिया था, इतना ही नहीं दिल्ली के कई इलाकों में पीड़िता के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया और जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो उसे अस्पताल ले जाया गया। नाबालिग के अस्पताल पहुंचने के बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

Related posts:

error: Content is protected !!