BSNL का नया प्लान लॉन्च, डेली 2 जीबी डेटा 395 दिनों की वैधता समेत मिलेंगे ये फायदे… जाने सबसे सस्ता प्लान के बारे में

नई दिल्ली. टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) की तरफ से एक नया प्री-पेड प्लान लॉन्च किया गया है। बीएसएनएल का यह प्री-पेड प्लान 797 रुपये में आता है। इस प्लान में एक साल से ज्यादा यानी कुल 395 दिनों की वैधता मिलती है। मतलब इस प्लान का रोजाना का खर्च करीब 2 रुपये से कम होगा।

 



क्या मिलेंगे फायदे
BSNL के 797 रुपये वाले प्री-पेड प्लान में रोजाना के हिसाब से 2 जीबी मोबाइल डेटा मिलेगा। इस प्लान की रोजाना की डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 80 kbps रह जाएगी। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा प्रतिदिन के हिसाब से 100 SMS दिए जाएंगे। लेकिन यहां एक पेंच है। दरअसल बीएसएनएल की तरफ से डेली 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा का फायदे केवल शुरुआती 60 दिनों के लिए होंगा।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

ऐसे में अगर आप इन सभी सुविधाओं को जारी रखना चाहते हैं, तो आपको 60 दिन के बाद प्लान रिचार्ज कराना होगा। बता दें कि यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए अच्छा होगा, जो दो सिम रखते हैं। यूजर्स इस प्लान को एक से ज्यादा तक बिना रिचार्ज के एक्टिवेट रख सकते हैं।
बीएसएनएल लॉन्च करेगी 4G और 5G सर्विस
बता दें कि टेलिकॉम ऑपरेटर बीएसएनएल (BSNL) की तरफ से कॉमर्शियली तौर पर 4G सर्विस लॉन्च करने जा रहा है। साथ ही स्टैंड एलोन (NSA) मोड में बीएसएनएल 5G सर्विस को लॉन्च कर सकती है।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

इसके अलावा बीएसएनएल की तरफ से 4जी के साथ ही 5G की लॉन्चिंग की तैयारी की जा रही है। कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बीएसएनएल की तरफ से आगामी 15 अगस्त को 5G सर्विस लॉन्च की जा सकती है। हालांकि ऑफिशियल तौर पर 5G सर्विस की लॉन्चिंग का खुलासा नहीं किया गया है। जबकि दूसरी तरह कंपनी ने ऑफिशियली 4G लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!