मां बनने के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बेची अपनी महंगी गाड़ी, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

नई दिल्लीः Actress Priyanka Chopra sold her expensive car बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जितनी स्टाइलिश अपनी फिल्मों में नजर आती हैं उतनी ही स्टाइलिश वो असल जिंदगी में भी हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने यूनिक स्टाइल और जबरदस्त फैशन सेंस से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका इन दिनों मदरहुड को इंजॉय कर रही हैं। इस बीच एक खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने अपनी करोड़ों की कार को बेच दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद ही लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर प्रियंका ने ऐसा क्यों किया?



इसे भी पढ़े -  यूपीएससी ने IAS, IFS और IPS के लिए मल्टीपल अटेम्प्ट की आजादी पर लगाई रोक, पद से देना पड़ सकता है इस्तीफा

 

Actress Priyanka Chopra sold her expensive car बताया जा रहा है कि प्रियंका ने अपनी यह आलीशान कार साल 2013 में खरीदी थी। खबर है कि प्रियंका ने अपनी यह लग्जरी कार बंगलुरु बेस्ड एक बिजनसमैन को बेच दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है कि इस शानदार कार को प्रियंका चोपड़ा ने कितने में बेची है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका ने अपनी इस चहेती कार को बेचने का फैसला सिर्फ इसलिए लिया क्योंकि यह लंबे समय से उनके गराज में पड़ी हुई थी। चूंकि प्रियंका शादी के बाद से अमेरिका में शिफ्ट हो चुकी हैं और वहीं से अपने बिजनेस और करियर को आगे बढ़ा रही हैं।

इसे भी पढ़े -  Hyundai Venue के नए अवतार ने मचाया गदर, कम बजट में बेहतरीन फीचर्स का तड़का, क्यों हर कोई कर रहा है बुक

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘द मैट्रिक्स 4’ में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब अमेजम प्राइम की सीरीज ‘सीटाडेल’ और ‘टेक्स्ट फॉर यू’ की तैयारियों में व्यस्त चल रही हैं। प्रियंका इस वक्त अपने बच्चे के नामकरण की खबरों को लेकर भी चर्चा में हैं। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) ने एक इवेंट में बताया कि अभी बच्ची का नाम नहीं रखा गया है और पंडित नाम निकालेंगे तब रखा जाएगा।

error: Content is protected !!