अब Instagram पर बच्चे नहीं कर पाएंगे गंदी हरकतें और गलत बातचीत, कंपनी ने दिया ये जरूरी फीचर

नई दिल्ली. फेसबुक ओन्ड मेटा प्लेटफॉर्म की तरफ से एक नया टूल लॉन्च किया गया है, जिसे पैरेंटल सुपरविजन टूल के नाम से पेश किया गया है। साधारण शब्दों में समझें, तो इस टूल की मदद से पैरेंट्स इंस्टाग्राम इस्तेमाल के दौरान बच्चों पर नजर रख पाएंगे। मतलब पैरेंट्स पता लगा पाएंगे कि आखिर उनके बच्चे ने कितनी देर तक इंस्टाग्राम इस्तेमाल किया है।

 



कब से कर पाएंगे इस्तेमाल 

कंपनी ने पैंरेट्स सुपरविजन फीचर्स को बुधवार को लॉन्च किया था। बता दें कि मेटा की तरफ से वादा किया गया था कि वो सोशल मीडिया इस्तेमाल करने से बच्चों को बचाने के लिए नया पैरेंटल कंट्रोल टूल लेकर आएगी। इंस्टाग्राम सुपरविजन टूल बुधवार से ही यूनाइटेड स्टेट्स में इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। जबकि ग्लोबल इस फीचर को अगले कुछ माह में रोल आउट किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

क्या होंगे कंट्रोल 

पैरेंट्स के पास अधिकार होगा कि वो बच्चे के अकाउंट को देख पाएंगे कि आखिर उनका बच्चा किसे फॉलो कर रहा है। साथ ही वो एक टाइम सेट कर पाएंगे कि उनका बच्चा कितने देर एक दिन में इंस्टाग्राम ऐप इस्तेमाल कर सकेगा।

मेटा देगा सेंट्रल प्लेस कंट्रोल 

बता दें कि मई में मेटा की तरफ से एक डैशबोर्ड लॉन्च किया था। इमसें Quest हेडसेट के लिए सुपरविजन टूल शामिल था, जो कि ज्यादा उम्र के लिए इस्तेमाल ऐप को डाउनलोड करने से बच्चों को ब्लॉक कर देता था। इंस्टाग्राम और Quest दोनों में बच्चों को पैरेंटल सुपरविजन दिया गया है। कंपनी ने एक प्लान ऐड किया है, जो पैरेंट्स को अपने बच्चों को मेटा के सभी प्लेटफॉर्म को एक सेंट्रल प्लेस पर एक्सेस की इजाजत देता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

इंस्टाग्राम पर आरोप लगा था कि कंपनी जानबूझकर बच्चों के इंस्टाग्राम इस्तेमाल को सीमित नहीं कर रही है। इसे लेकर यूरोपीय देशों में इंस्टाग्राम की पेशी हुई, जिसके बाद कंपनी ने पैरेंट्ल कंट्रोल देने का ऐलान किया था।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!