Fortuner की टक्कर में Jeep की नई SUV जल्द ही इस दिन होगी लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत?

नई दिल्ली. Jeep की आने वाली नई थ्री रो वाली SUV जीप मेरिडियन की 29 मार्च को ग्लोबल लॉन्चिंग होने जा रही है. भारत में इसे इसी साल मई में उतारा जाएगा. मेरिडियन पॉपुलर कम्पास एसयूवी पर बेस्ड है और इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. हाल ही में अमेरिकी मेकर ने कंपास ट्रेलहॉक रेंज-टॉपिंग वेरिएंट पेश किया और लोकली मैनुफैक्चर्ड ग्रैंड चेरोकी इस साल के आखिर में पेश होगी.

 



Jeep Meridian सात-सीटर Jeep Compass का इंडिया स्पेसिफिक वर्जन है, जिसे लैटिन अमेरिकी बाजारों में बेचा जाने वाला कमांडर कहा जाता है. थ्री-रो एसयूवी को रंजनगांव फैसिलिटी में बनाया जाएगा. जो राइट-हैंड-ड्राइव वर्जन के लिए प्रोडक्शन सेंटर के रूप में काम करेगी. भारत में इसकी कीमत 25 लाख से 35 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है. लॉन्च होने के बाद यह Toyota Fortuner, MG Gloster और Skoda Kodiaq को टक्कर देगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Jeep Meridian का डिजाइन

जीप मेरिडियन एसयूवी ऑटोमेकर की सिग्नेचर डिजाइन साथ आने की उम्मीद है. SUV की स्टाइलिंग Jeep Compass की तरह हो सकती है. यह तीन-रो एसयूवी के रूप में आएगी और कंपास से कई स्टाइलिंग को बरकरार रखेगी. इसमें एक सात-स्लैट फ्रंट ग्रिल, एलईडी हेडलैंप, एकीकृत एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट के साथ एक चंकी बम्पर, एलईडी फॉग मिलेगा. लैंप, बॉडी क्लैडिंग, रूफ रेल, पैनोरमिक सनरूफ, एलईडी टेललाइट्स, रियर वाइपर और वॉशर, एकीकृत रियर स्पॉइलर शामिल हैं. एसयूवी में 17 इंच के अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है.

Jeep Meridian इंटीरियर

जीप मेरिडियन के इंटीरियर की बात करें तो इसके डैशबोर्ड पर प्रीमियम सॉफ्ट-टच मटीरियल मिलने की उम्मीद है. जीप के यू-कनेक्ट के साथ 10.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा. यह रिमोट कमांड, जियोफेंसिंग, ओटीए अपडेट, टोइंग इन्फोर्मेशन जैसी फीचर्स से लैस होगी. दूसरी और तीसरी रो में अलग-अलग एसी वेंट और फास्ट चार्जिंग वाले यूएसबी स्लॉट मिलने की उम्मीद है. आगे की सीटें वेंटीलेशन और मल्टी-वे एडजस्टेबिलिटी होने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Jeep Meridian इंजन

जीप इंडिया ने अभी तक अपनी अपकमिंग मेरिडियन एसयूवी के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है. प्रीमियम थ्री-रो सीटर SUV में 2.0-लीटर मल्टी-जेट डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो Jeep Compass में आता है. यह इंजन 170 बीएचपी की पीक पावर और 350 एनएम टॉर्क जनरेट करता है. इसमें क्रिसलर द्वारा उपयोग किया जाने वाला 2.4-लीटर टाइगरशार्क चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड मल्टीएयर II डीजल इंजन भी मिल सकती है. यह इंजन 184 bhp की पावर और 243 Nm का टार्क पैदा करने में सक्षम है. Jeep Meridian SUV के ट्रांसमिशन विकल्पों में छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और एक नौ-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट शामिल होगी. जीप मेरिडियन एसयूवी 4×2 और 4×4 ड्राइवट्रेन कॉन्फ़िगरेशन दोनों में उपलब्ध होने की संभावना है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!