मशहूर एक्‍ट्रेस के बाद अब बैले डांसर की मौत, रूस की गोलाबारी में हुए थे घायल

Russia Ukraine War: रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine)के बीच जारी जंग में अब तक सैकड़ों लोग घायल हो चुके हैं, 600 से अधिक लोगों की जान भी गई है, इस बीच रूस की गोलाबारी में घायल हुए यूक्रेन के एक बैले डांसर का भी निधन हो गया है, 43 साले के अरटायम दाशिशिन ने गुरुवार को दम तोड़ा है, वह तीन हफ्ते पहले रूस की गोलाबारी में घायल हुए थे।



 

इसके साथ ही यूक्रेन की मशहूर अभिनेत्री ओकसाना शेवेट्स की भी रूस की गोलाबारी में जान चली गई थी, ओक्साना चर्चित थिएटर कलाकार भी थीं, उनकी थिएटर कंपनी यंग थिएटर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि यूक्रेन की हमारी शानदार कलाकार ओक्सान की मौत हो गई है।

इसे भी पढ़े -  CG News : तैयार रखिए इन 33 सवालों का जवाब…प्रदेश में 16 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है जनगणना 2027 का पहला चरण, खुद भी भर सकते हैं ऑनलाइन

 

रूस और यूक्रेन में 24 फरवरी को तब जंग शुरू हुई थी, जब रूसी सैनिक यूक्रेन में घुसे थे और रूस ने सैन्‍य कार्रवाई शुरू की थी। यूक्रेन के दोनेत्‍स्‍क और लुहांस्‍क में भी रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग हुई है, वहीं राजधानी कीव में रूसी सैनिक घुसकर कब्‍जा जमाने की फिराक में हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : सक्ती के दो निर्णायकों ने राष्ट्रीय कबड्डी परीक्षा में लिया भाग, परीक्षा में उत्तीर्ण होकर क्षेत्र का नाम किया रौशन

error: Content is protected !!