Discount शराब की कीमतों में फिर छूट: जानिए कितना मिलेगा डिस्काउंट, आबकारी विभाग ने किया ऐलान

दिल्ली में एक बार फिर से शराब की कीमतों में छूट मिलने वाली है। दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने निजी शराब की दुकानों को एमआरपी पर 25 प्रतिशत तक छूट देने की अनुमति प्रदान कर दी है।

 



फरवरी में सरकार ने दुकानों को डिस्काउंट देने से यह कहते हुए मना कर दिया था कि यह कोविड के नियमों का उल्लंघन है और इससे अस्वस्थ बाजार का चलन बढ़ेगा। दिल्ली के आबकारी कमिश्नर ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि सरकार शराब के दाम पर 25 प्रतिशत की छूट देने की अनुमति दुकानदारों को प्रदान करती है, हालांकि इसके तहत दिल्ली एक्साइज रूल्स 2020 के नियम 20 का सख्ती से पालन करना होगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

अगर नियमों का किया उल्लंघन तो लगेगा मोटा फाइन

आबकारी विभाग ने छूट देने की अनुमति देते हुए यह भी निर्देश जारी किया है कि अगर कोई लाइसेंस धारक नियमों के विपरीत जाकर छूट देता पाया गया तो उसे मोटा जुर्माना भरना पड़ सकता है। हालांकि सरकार को पूरा अधिकार होगा कि जनहित में वह यह आदेश कभी भी वापस ले ले।

कई लाइसेंस धारकों द्वारा कोरोना नियमों का उल्लंघन करने और मार्केट प्रतिस्पर्धा की भावना को ठेस पहुंचाने के चलते सरकार ने 28 फरवरी को शराब की कीमतों में मिल रही छूट को खत्म कर दिया था। उस वक्त कई दुकानें ‘एक के साथ एक फ्री’ जैसे ऑफर देने लगी थीं जिससे शराब की दुकानों पर भीड़ बहुत बढ़ गई थी। कई बार पुलिस को इन दुकानों से भीड़ हटाने के लिए बुलाना पड़ा था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

इसके चलते कई दुकानों ने 40 प्रतिशत तक विभिन्न ब्रांडों पर छूट देना शुरू कर दिया था। कई लोग इसका लाभ उठाने के लिए भारी मात्रा में शराब खरीदने लगे थे। यह देखते हुए आबकारी विभाग ने डिस्काउंट को वापस ले लिया था। इस आदेश के खिलाफ कई लाइसेंस धारक दिल्ली हाईकोर्ट भी गए थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!