Janjgir-Akaltara Big Update : अकलतरा में ISI स्लीपर सेल पकड़ाने का मामला, आरोपी है जेल में, आरोपी के खिलाफ UAPA के तहत भी जुर्म दर्ज किया गया, SP ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में 2 माह पहले ISI स्लीपर सेल पकड़ाने के मामले में आरोपी सेवक सिंह के खिलाफ पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा UAPA से जुड़ी बड़ी धाराएं जोड़ दी है. इससे पहले, पुलिस ने 5 दिनों की रिमांड पर आरोपी को लिया था और पूछताछ के बाद आरोपी को जेल दाखिल कर दिया गया है. पूछताछ में पुलिस को कई बड़ी जानकारी मिली थी और मोबाइल के साइबर जांच से कई खुलासे हुए हैं. आरोपी के पाकिस्तान से तार जुड़े मिले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : दशहरा और दीपावली के साथ ही शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया...

आपको बता दें, आरोपी सेवक सिंह, पंजाब का रहने वाला है और अकलतरा क्षेत्र के तरौद स्थित JSW पॉवर प्लांट में काम करता था. यहां अकलतरा के मिनीमाता चौक के पास वह किराए में रहता था. 20 दिनों से वह यहां आकर रह रहा था. उससे पहले वह बिलासपुर के सीपत में था और 20 जून को अकलतरा पुलिस ने उसे गिररफ्तार किया था. मोबाइल चैट्स से उसके खिलाफ पाकिस्तान और ISI से जुड़े होने के बड़े सबूत मिले थे. अकलतरा पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर कर उसे जेल भेज दिया था. फिर 5 दिन की रिमांड पर लिया था और अब राष्ट्रीय सुरक्षा UAPA से जुड़ी बड़ी धाराएं जोड़ दी है. SP विजय पांडेय ने कहा है कि पुलिस अब 180 दिन तक जांच कर सकती है. मामले में अभी कई बिंदु पर जांच चल रही है.

error: Content is protected !!