IIT कानपुर को मिला 100 करोड़ का दान, कौन हैं इतनी बड़ी रकम देने वाले राकेश गंगवाल

नई दिल्ली. इंडिगो एयरलाइंस के को-फाउंडर राकेश गंगवाल आईआईटी कानपुर को सौ करोड़ रुपये दान में देंगे. उन्होंने सोमवार को ये ऐलान किया. पहली बार किसी पूर्व छात्र ने इतनी बड़ी आर्थिक मदद दी है.

 



इस फंड का इस्तेमाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के लिए किया जाएगा. आईआईटी कानपुर में पहले से ही इसकी बिल्डिंग तैयार किया जा रही है. गंगवाल इस नए संस्थान के सलाहकार बोर्ड में भी शामिल होंगे.

IIT कानपुर के डायरेक्टर अभय करंदीकर ने सोमवार को मुंबई में गंगवाल से मुलाकात की, जहां गंगवाल ने अपने पूर्व कॉलेज के लिए दान देने की घोषणा की. IIT कानपुर इस प्रोजेक्ट के लिए धन जुटा रहा है, जिसमें 600 करोड़ की लागत आएगी. योजना के अनुसार इस नए संस्थान में कुल 9 एडवांस रिसर्च सेंटर बनाए जाएंगे.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

5 साल में पूरा होगा कामIIT-कानपुर इस पहल के माध्यम से चिकित्सा को इंजीनियरिंग के साथ जोड़ना और क्रॉस-डिसिप्लिनरी लर्निंग को प्रोत्साहित करना चाहता है. स्कूल और मेडिकल कॉलेज का बिल्ट-अप एरिया करीब 10 लाख वर्ग फुट होगा. इस प्रोजेक्ट का पहला चरण तीन से पांच साल में पूरा किया जाएगा.

संबंधित खबरें

क्या कहा गंगवाल ने?इस मेडिकल संस्थान का नाम गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी रखा जाएगा. मुंबई में इस मौके पर गंगवाल अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे. गंगवाल ने कहा, “मुझे ये देखकर गर्व हो रहा है कि अलग-अलग क्षेत्रों में हजारों लीडर पैदा करने वाली संस्था अब स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है. ये संस्थान हेल्थ केयर में नए मुकाम हासिल करेगी.’

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

गंगवाल का करियर

1953 में जन्में राकेश गंगवाल ने कोलकाता के डॉन बॉस्को में अपनी स्कूलिंग की थी. इसके बाद उन्होंने 1975 में आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली. साथ ही उन्होंने पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से एमबीए की डिग्री भी. इंडिगो में उनकी 37 फीसदी हिस्सेदारी है. अब वो अमेरिका में रहते हैं. 2020 में उन्हें फोर्ब्स की अमेरिका के सबसे अमीर लोगों की 400 की सूची में 359वें नंबर पर रखा गया था.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!