टिक-टॉक स्टार ने फिर तोड़ा नियम, जेल से छुटते ही निकाला रोड शो.. रेप केस के आरोप में भेजा गया था जेल

लखनऊ: जेल से छूटने के बाद टिक-टॉक स्टार राजन पंडित उर्फ दिव्यांश तिवारी पर लखनऊ पुलिस ने फिर से कार्रवाई की है। बता दें कि हाल ही में राजन पंडित ने जेल से छूटने के बाद गाड़ियों के काफिले के साथ रोड शो निकाला था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए लखनऊ पुलिस ने FIR दर्ज कराई थी।

 



 

बता दें कि गोसाईगंज थाने में SI मनिन्दर सिंह की तरफ से प्रथामिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने IPC की धारा 188 और 279 के तहत केस दर्ज किया था। इसके साथ ही पुलिस ने 14500 रुपये का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ऑनलाइन चालान भी किया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh News : अमोदा गांव के किराना दुकान से अज्ञात बदमाशों ने नगदी, सामान सहित 30 हजार की चोरी, CCTV कैमरा में कैद हुए बदमाश, पुलिस की गश्त की खुली

 

इससे पहले 21 नवंबर को इंदिरानगर पुलिस ने टिक-टॉक स्टार राजन पंडित को जालसाजी और रेप केस में जेल भेजा था। वर्ष 2019 में राजन पंडित रेप पीड़िता के साथ राजधानी लखनऊ में रहते थे। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत की थी, जिसमें दिव्यांशु पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh News : अमोदा गांव के किराना दुकान से अज्ञात बदमाशों ने नगदी, सामान सहित 30 हजार की चोरी, CCTV कैमरा में कैद हुए बदमाश, पुलिस की गश्त की खुली

 

जानकारी के मुताबिक पुलिस की ओऱ से राजन की बेल कैंसिलेशन के लिए लखनऊ पुलिस प्रपत्र भी भेजेगी। हाल ही में जेल से छूटने पर राजन का लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया था। इसके बाद काफिले निकाला था। इसमें हूटर बजाए गए थे।

error: Content is protected !!