Rashmika Mandanna movies: बॉक्स ऑफिस पर कितनी सफल रहीं रश्मिका मंदाना, जानें उनकी फिल्मों का बजट और कलेक्शन

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना फिल्मों के साथ ही अपनी क्यूटनेस और खूबसूरती से सबका दिल लूट लेती हैं। पांच अप्रैल 1996 के दिन इस दुनिया में कदम रखने वाली रश्मिका मंदाना ने बेहद कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया। अभिनय की दुनिया में भले ही उन्हें अभी कुछ ही साल हुए हैं, लेकिन वह जानी-मानी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। दक्षिण भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। यहां तक कि अब वह जल्द ही बॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली हैं।

 



साउथ की इस खूबसूरत एक्ट्रेस की पहली फिल्म ने ही बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। इसके बाद भी उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। फिल्म पुष्पा में भले ही पूरी कहानी अल्लू अर्जुन पर केंद्रित रही, लेकिन श्रीवल्ली के रूप में रश्मिका को भी इस फिल्म में उनके काम के लिए काफी सराहना मिली। तो चलिए जानते हैं उनकी खास फिल्मों के बारे में, जो कम बजट होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

पहली फिल्म ‘किरिक पार्टी’ ने की थी इतने करोड़ की कमाई

रश्मिका मंदाना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और इसके बाद वह कई विज्ञापनों में दिखाई दीं। साल 2016 में फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उनकी यह फिल्म महज चार करोड़ के बजट में बनी थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 50 करोड़ का बिजनेस किया था। इस तरह से उनकी पहली फिल्म ही हिट साबित हुई थी।

रश्मिका को इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के पुरस्कार से भी नवाजा गया था।फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू के बाद ही रश्मिका दो फिल्मों अंजनी पुत्र और चमक में नजर आई थीं। इन फिल्मों ने भी ठीक-ठाक कमाई की थी। साल 2018 में रश्मिका मंदाना ने तेलुगू सिनेमा का रुख किया, जिसके बाद उन्होंने फिल्म ‘चलो’ में काम किया। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर नागा चैतन्य नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

इस फिल्म से रश्मिका को मिली पहचान

साल 2018 में ही रश्मिका ने एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ एक और फिल्म ‘गीता गोविंदम’ साइन की। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘गीता गोविंदम’ का बजट लगभग पांच करोड़ था, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 130 करोड़ की कमाई की थी।

इस फिल्म में रश्मिका और विजय देवरकोंडा की केमिस्ट्री को बेहद पसंद किया गया, जिसके बाद साल 2019 में एक बार फिर यह जोड़ी फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ में नजर आई। हालांकि, इस बार यह जोड़ी कमाल नहीं दिखा पाई और फिल्म ने कोई खास कमाई नहीं की।

ब्लॉकबस्टर के साथ की वापसी

साल 2020 में रश्मिका ने फिर जबरदस्त वापसी की और उन्होंने फिल्म ‘सरिलरु नीकेवरु’ साइन की। इस फिल्म में एक्ट्रेस के अपोजिट साउथ स्टार महेश बाबू थे। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और पहले दिन ही जबर्दस्त कमाई की।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

आंकड़ों के मुताबिक, 50 दिन में फिल्म ने तकरीबन 2.64 बिलियन का कारोबार किया था।

error: Content is protected !!