गरीबी में धकेल देती हैं व्यक्ति की ये 5 आदतें, तंगहाली में गुजरता है पूरा जीवन

हर व्यक्त‌ि की तरह आप भी यह सोचते होंगे क‌ि आप एक सफल और कामयाब आदमी बनें, आपके पास खूब पैसा और ऐशो आराम हो लेक‌िन यह स‌िर्फ चाहने भर से नहीं म‌िलता। अगर आपकी क‌िस्मत में हो भी तब भी अगर आपमें यह पांच आदतें हैं तो आप अपनी क‌िस्मत अपने हाथ से खराब करके कामयाबी से वंच‌ित रह सकते हैं। गरुड़ पुराण में भी इस बात का जिक्र है कि किस काम कर करने से व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता आती है।



 

01. गरुड़ पुराण के मुताबिक जो इंसान गंदे कपड़े पहनता है, उस से मां लक्ष्मी नाराज रहती हैं। मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बेहद पसंद है। इसलिए वो उसी घर में वास करती हैं जहां पर स्वच्छता बनी रहती है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत सभापति प्रियंका आलोक पटेल के प्रयासों से चंदली में विद्युत सब स्टेशन खोलने की मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों को ओवरलोडिंग की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत, जिपं सभापति ने सीएम और वित्त मंत्री का जताया आभार

 

02. गुरुड़ पुराण के अनुसार जिन लोगों को धन या पैसे का घमंड हो जाता है उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है। जिस कारण लोग धन को व्यर्थ कर दरिद्रता को बुला लेते हैं। ऐसे स्वभाव और चरित्र वाले लोगों के घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।

 

03. अगर कोई इंसान परिश्रम से पीछे हटता है और दिए गए कार्य को सही ढंग से नहीं करता है, उस से भी मां लक्ष्मी नाराज रहती हैं। गरुड़ पुराण में ऐसे स्वभाव से बचने के लिए कहा गया है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : कलमी गांव में "गांव चलो-घर चलो" अभियान का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने किया शुभारंभ, कहा, 'शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा सरकार की मंशा'

 

04. गरुड़ पुराण के मुताबिक जो लोग समय को आराम में गुजार देते हैं। ऐसे लोगों से देवता नाराज हो जाते हैं और उनके जीवन में दरिद्रता आ जाती है। साथ ही जो लोग शरीर की सफाई नहीं करते उनके जीवन में कंगाली जैसी स्थिति बनी रहती है।

 

05. गरुड़ पुराण के मुताबिक जो लोग सिर्फ दूसरों की कमियां निकालते हैं या दूसरों को भला बुरा कहते हैं, ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इसके अलावा बेवजह दूसरों पर चीखते-चिल्लाते हैं, उनके जीवन में भी दरिद्रता आती है।

(यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Khabar CG News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

इसे भी पढ़े -  Sakti News : सक्ती के दो निर्णायकों ने राष्ट्रीय कबड्डी परीक्षा में लिया भाग, परीक्षा में उत्तीर्ण होकर क्षेत्र का नाम किया रौशन

error: Content is protected !!