मोदी सरकार ने 22 Youtube चैनल को किया बैन, 4 पाकिस्तानी चैनल भी शामिल, 3 ट्विटर, 1 FB अकाउंट और 1 न्यूज वेबसाइट पर भी प्रतिबंध

नई दिल्ली: Banned 22 Youtube Channel फर्जी न्यूज और गलत जानकारी देने वाले सोशल मीडिया एकाउंट और यूट्यब चैनलों पर मोदी सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सरकार ने आज भी 22 यूट्यूब चैनल को ब्लॉक कर दिया है। इनमें चार पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल भी शामिल है। बताया जा रहा है कि ये भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति को लेकर गलत सूचना फैला रहे थे।

 



 

Banned 22 Youtube Channel मिली जानकारी के अनुसार जिन यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक किया गया है वे टीवी न्यूज चैनलों के लोगो का इस्तेमाल करते और थंबनेल पर झूठे कंटेट दिखाकर व्यूवर्स को मिसलीड करते थे। इसी कड़ी में 3 ट्विटर अकाउंट्स, 1 फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को भी ब्लॉक किया गया है। इससे पहले भारत सरकार द्वारा कई चीनी मोबाइल ऐप्स को भी ब्लॉक किया गया था। दरअसल चीनी ऐप्स द्वारा जासूसी व डेटा स्टोरेज के विवाद को लेकर चीनी ऐप्स को बैन कर दिया गया था।

इसे भी पढ़े -  Rajnandgaon Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 ASI सहित 26 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने जारी किया ट्रांसफर लिस्ट...देखिए

 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि इन चैनलों को ब्लॉक करने के लिए आईटी नियम 2021 का इस्तेमाल किया गया है। ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनलों की कुल व्यूरशिप 260 करोड़ से अधिक थी। ये चैनल विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सोशल मीडिया पर झूठी खबरों को प्रसारित कर रहे थे। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर भी झूठी खबरें फैलाई जा रही थी।

इसे भी पढ़े -  CG News : जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग, 92 प्रतिशत अंकों के साथ देश की 206 खदानों में 20वां स्थान

Related posts:

error: Content is protected !!