क्या बात-बात पर परेशान हो जाता है…आपका बच्चा? मेंटल हेल्थ बूस्ट करने… अपनाएं ये टिप्स

बच्चों ने एक बार फिर से स्कूल जाना शुरू कर दिया है, इस बात से जहां एक तरफ बच्चे खुश हैं तो वहीं उदास भी हैं क्योंकि दो साल बाद वह एक बार फिर से घर से घंटों दूर रहने वाले हैं। ऐसे में देखा गया है कि बच्चे कई बार परेशान हो जाते हैं। और फिर वह सब चीजों से बचने लगते हैं और हर समय चिढ़चिढ़ा महसूस करने लगते हैं।

 



अगर आप भी बच्चे में इस तरह के बदलावों को देखती हैं तो आपको उसकी मेंटल हेल्थ बूस्ट करने के लिए कुछ टिप्स अपनाने चाहिए। बच्चों की फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ मेंटल हेल्थ बहुत ज्यादा जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कुछ आसान टिप्स जो बच्चे की मेंटल हेल्थ बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

1) साथ में समय बिताएं

बच्चों के लिए समय निकालें ऐसा करने से उन्हें पता चलता है कि आपके लिए वह कितने जरूरी हैं। इस समय में आप उनके साथ खेल सकते हैं। या फिर उनकी फेवरेट फिल्म देख सकते हैं। कोशिश करें की आपका बच्चा उस समय को एंजॉय करे।

2) फिजिकल एक्टिविटी के लिए मोटिवेट करें

अच्छी मेंटल हेल्थ के लिए फिजिकल हेल्थ का सही होना बहुत जरूरी है। अपने बच्चे के साथ रोजाना फिजिकल एक्सरसाइज करें और उन्हें अच्छे से आराम करने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दें। यह एक अच्छा तरीका है जिससे आप अपनी मेंटल हेल्थ और मूड को बूस्ट कर सकते हैं।

3) बच्चे को रिलेक्स करना सिखाएं

अपने बच्चे को रिलेक्स करने की आदत डलवाएं और उन्हें सिखाएं की वह इस दौरान किसी तरह की परेशानियों के बारे में न सोचें। बच्चे को आंखें बंद करके हैप्पी मोमेंट्स को याद करने की सलाह दे सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

4) दोस्त बनाने को कहें

बच्चे अक्सर अकेले रहते हैं इसलिए भी वह परेशान हो जाते हैं। ऐसे में उनसे कहें की वह नए दोस्त बनाएं और उनके साथ स्कूल प्लेग्राउंड में खेलें। उन्हें सिखाएं की वह अपने दोस्तों की केयर करें चाहें तो उन्हें कभी-कभी घर पर भी खेलने के लिए इंवायट कर सकते हैं।

5) उन्हें सिखाएं लेकिन लेबल न दें

आप अपने बच्चो को अच्छी आदतें सिखाएं लेकिन उन्हें किसी तरह का लेबल न दें। जब वह गलत हों तो उन्हें समझाएं। उन्हें बताएं की आप उनसे प्यार करते हैं लेकिन उनको अपने गलत व्यवहार को सुधारने की जरूरत है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!