Alert: Google ने इन छह एप को स्टोर से हटाया, आप भी तुरंत करें…. डिलीट, यह है लिस्ट

रिपोर्ट के मुताबिक ये सभी एप्स यूजर्स की ट्रैकिंग उसकी जियोफेंसिंग फीचर (लोकेशन) के जरिए कर रहे थे। लगातार ट्रैक करने के बाद ये एप्स उन सभी वेबसाइट और एप का डाटा इकट्ठा करते थे जहां यूजर लॉगिन करता है। ये एप्स किसी भी साइट पर यूजर द्वारा की जा रही लॉगिन का डाटा रिकॉर्ड करते थे जिनमें लॉगिन आईडी से लेकर पासवर्ड तक शामिल रहते थे। ये एप्स इटली और ब्रिटेन में ज्यादा एक्टिव थे।

 



सिक्योरिटी रिसर्च कंपनी Check Point ने अपने ब्लॉग में इन एप्स के बारे में जानकारी दी है। इन सभी एप्स में Sharkbot मैलवेयर था जो यूजर्स के फोन में “droppers” एप डाउनलोड करता था और इसी एप के जरिए यूजर्स की निजी जानकारी चोरी की जाती थी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : अकलतरा SDM और तहसीलदार ने विश्व पर्यावरण के दिवस पर किया पौधरोपण, लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील

इन एप्स को Zbynek Adamcik, Adelmio Pagnotto और Bingo Like Inc जैसी कंपनियों ने डेवलप किया था। गूगल ने प्ले-स्टोर से भले ही इन एप्स को हटा दिया है लेकिन कई थर्ड पार्टी स्टोर पर ये एप्स अभी भी मौजूद हैं। Sharkbot मैलवेयर यूजर्स से SMS, डाउनलोडिंग जावा कोड, इंस्टॉलेशन फाइल, अपडेटिंग लोकल डाटाबेस, अनइंस्टॉलिंग एप, कॉन्टेक्ट, बैटरी ऑप्टिमाइजेशन जैसे 22 तरह के परमिशन ले रहे थे।

इसे भी पढ़े -  CG News : रायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर, प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द, बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

इन एप्स के नाम इस प्रकार हैं। Atom Clean-booster Antivirus, Antivirus super cleaner, Alpha antivirus cleaner, powerful cleaner antivirus, center security antivirus, Center security antivirus. इनमें से कोई भी एप यदि आप इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको तुरंत डिलीट करना चाहिए, क्योंककि आपके साथ बैंकिंग फ्रॉड हो सकता है और आपके पसीने की कमाई एक झटके में गायब हो सकती है।

error: Content is protected !!