Covid 19 Cases: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत इन राज्यो… को केंद्र की चिट्ठी, कोरोना मामलो पर अलर्ट रहने को कहा…पढ़िए

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में पिछले सप्ताह कोविड-19 मामलों में वृद्धि पर पत्र लिखकर सख्त निगरानी बनाए रखने को कहा है.

 



केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम को पत्र लिखकर पिछले सप्ताह कोविड-19 मामलों में वृद्धि पर सख्त निगरानी बनाए रखने को कहा है. इसके साथ ही स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि अगर आवश्यक हो तो पूर्व जरूरी कार्रवाई भी कर सकते हैं. वहीं देश में 1,109 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,30,33,067 पर पहुंच गयी है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 11,492 रह गयी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, 43 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,21,573 हो गयी है. एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है.

आंकड़ों के अनुसार, देश में जिन 43 और मरीजों ने जान गंवाई है, उनमें से 36 लोग केरल के हैं. अभी तक इस महामारी से 5,21,573 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 1,47,806, केरल में 68,264, कर्नाटक में 40,056, तमिलनाडु में 38,025, दिल्ली में 26,155, उत्तर प्रदेश में 23,498 और पश्चिम बंगाल में 21,200 मरीजों की मौत हुई. दिल्ली में आज कोविड-19 के 176 नए मामले सामने आए हैं. वहीं राष्ट्रीय राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 1.6 प्रतिशत के करीब है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!