कुत्ते से कुकर्म करते हुए एक व्‍यक्ति गिरफ्तार, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

सरकारी बंग्लो परिसर में कुत्ते के साथ कुकर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना शनिवार शाम को जलपाईगुड़ी जिला परिषद के धुपगुड़ी डाक बंग्लो के पीछे की झाड़ी में हुई है। उस व्‍यक्ति ने एक कुत्‍ते के साथ कुकर्म क्‍यों किया, यह जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। एक व्यक्ति ने यह कुकर्म करते एक व्‍यक्ति को देखा। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची धुपगुड़ी पुलिस आरोपित को अपने साथ ले गई। पकड़े गए व्यक्ति का नाम श्यामल दास बताया गया।

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

पहले भी ऐसा हुआ है यहां
आरोप है कि इससे पहले भी धुपगुड़ी बंग्लो परिसर में कई बार कुत्ते से कुकर्म के आरोप लगते आए हैं। साथ ही कई असामाजिक क्रियाकलाप भी होते हैं। सरकारी बंग्लो होने के बावजूद यहां सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। बाहरी लोग आसानी से भीतर प्रवेश कर जाते हैं। इस बारे में जिला परिषद प्रबंधन को कई बार कहा जा चुका है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

यह थी वजह, पशु प्रेमियों ने भी दर्ज कराई शिकायत
पकड़े गए व्यक्ति की माने तो उसे बीमारी है। वह ऐसा एक कविराज के कहने पर कर रहा था। कविराज ने बीमारी से छुटकारा पाने का तरीका बताया है कि कुत्ते से ककुर्म करने पर उसे रोग से मुक्ति मिलेगी। इधर, उक्त मामले को लेकर पशुप्रेमी संस्था की ओर से धुपगुड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!