कोरोना से पापा बनने में हो सकती है मुश्किल, पुरुषों की प्रजनन क्षमता हो सकती है प्रभावित, नई स्टडी में हुआ खुलासा. पढ़िए

नई दिल्ली: Corona Makes impotent मामूली या मध्यम स्तर का कोरोना वायरस संक्रमण भी पुरुष प्रजनन प्रणाली संबंधी प्रोटीन के स्तर में बदलाव कर सकता है, जिससे उनकी प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मुंबई के अनुसंधानकर्ताओं के नेतृत्व में किए गए एक छोटे से अध्ययन में यह दावा किया गया है। पत्रिका ‘एसीएस ओमेगा’ में पिछले सप्ताह प्रकाशित अनुसंधान में कोविड-19 से उबर चुके पुरुषों के वीर्य में प्रोटीन के स्तर का विश्लेषण किया गया।

 



 

Corona Makes impotent अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, कोविड-19 के लिए जिम्मेदार सार्स-सीओवी-2 वायरस मुख्य रूप से श्वास प्रणाली को प्रभावित करता है, लेकिन यह वायरस और उसके प्रति शरीर की प्रतिक्रिया अन्य उत्तकों को भी नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि हाल के अध्ययन से इस बात का संकेत मिला है कि कोविड-19 पुरुषों की प्रजनन क्षमता को कम कर सकता है और यह वायरस पुरुष प्रजनन अंगों में पाया गया है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

इस अनुसंधान में मुंबई स्थित जसलोक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसंधानकर्ताओं ने भी भाग लिया। अनुसंधानकर्ताओं के दल ने यह पता लगाना चाहा कि कोविड-19 का पुरुष प्रजनन प्रणाली पर क्या कोई दीर्घकालिक प्रभाव हो सकता है। उन्होंने 10 स्वस्थ पुरुषों के वीर्य में प्रोटीन के स्तर और हल्के या मध्यम कोरोना वायरस संक्रमण से हाल में उबरे 17 पुरुषों के वीर्य में प्रोटीन के स्तर की तुलना की। इन सभी पुरुषों की आयु 20 से 45 वर्ष थी और उनमें से पहले कोई प्रजनन क्षमता के अभाव की समस्या से पीड़ित नहीं रहा।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि कभी संक्रमित नहीं हुए पुरुषों की तुलना में कोविड-19 से उबरे पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या काफी कमी आई और उनमें सामान्य आकार के शुक्राणु कम थे। अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि कोविड-19 से उबरे पुरुषों के वीर्य में प्रोटीन के स्तर में भी बदलाव देखा गया।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!