Sarkari Naukri 2022: CRPF, BSF में असिस्टेंट कमांडेंट बनने…..का सुनहरा मौका, आज से आवेदन शुरू, मिलेगी….अच्छी सैलरी पढिए विस्तार से….

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है. इसके लिए UPSC ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (AC) में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगें हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (UPSC CAPF Recruitment 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 20 अप्रैल से शुरू हो गई है.



आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्ती (UPSC CAPF Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 253 रिक्तियों को भरा जाएगा. इसमें से 66 रिक्तियां BSF के लिए हैं, 29 रिक्तियां CRPF के लिए हैं, 62 रिक्तियां CISF के लिए हैं, 14 ITBP के लिए और 82 SSB के लिए हैं.

इसे भी पढ़े -  Jaijaipur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ी नारी शक्ति की भागीदारी : जिला पंचायत सभापति सुशीला सिन्हा

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 20 अप्रैलऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 10 मई
UPSC CAPF Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 253

BSF- 66

CRPF- 29

CISF- 62

ITBP- 14

SSB- 82

UPSC CAPF Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए.

UPSC CAPF Recruitment 2022 के लिए आयुसीमा
उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त, 2022 को 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, यानी 2 अगस्त 1997 और 1 अगस्त 2002 के बीच जन्म लिया हो.

इसे भी पढ़े -  Jaijaipur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ी नारी शक्ति की भागीदारी : जिला पंचायत सभापति सुशीला सिन्हा

UPSC CAPF Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों (महिला / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को छोड़कर जिन्हें शुल्क भुगतान से छूट दी गई है) को आवेदन शुल्क के तौर पर 200 / – रुपये (दो सौ रुपये केवल) का भुगतान किसी भी बैंक के वीज़ा/मास्टर/रुपे क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं. साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में चलान के जरिए भी भुगतान कर सकते हैं.

error: Content is protected !!