KL Rahul And Athiya Setty Wedding: आलिया-रणबीर के बाद होग…. केएल राहुल और अथिया सेट्टी की शादी! शुरू हुई तैयारी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल रहा है। कुछ दिनों पहले ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी रचाकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है। वहीं, अब बॉलीवुड का एक और कपल यानी अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल भी शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।



अथिया शेट्टी और केएल राहुल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और फैंस दोनों को जल्द से जल्द शादी करते हुए देखना चाहते हैं। वहीं, अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि कपल की शादी की तैयारी शुरू हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल इसी साल शादी के बंधन में बंधेंगे। डेटिंग लाइफ को एंजॉय करने के बाद दोनों ने यह तय कर लिया है कि वह शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

इसे भी पढ़े -  SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी के आउट होने पर वायरल हुआ Kavya Maran का रिएक्शन, एक स्पेशल गिफ्ट भी मिला

दोनों सर्दियों के अच्छे मौसम में शादी करेंगे। दोनों के इस फैसले से उनके माता-पिता भी काफी खुश हैं। सूत्रों के मुताबिक, अथिया शेट्टी के घरवालों ने इस शादी की तैयारी शुरू कर दी है। दोनों इस साल के खत्म होने से पहले शादी रचा लेंगे।

साउथ इंडियन स्टाइल में होगी शादी

सुनील शेट्टी का परिवार साउन इंडियन हैं और केएल राहुल भी दक्षिण भारत से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में अथिया और केएल राहुल की शादी दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार होगी। हालांकि, इन खबरों पर सुनील शेट्टी की अब तक कई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वह पहले कई बार अपने परिवार के बारे में चल रही खबरों पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में डेब्यू करेंगे Vaibhav Suryavanshi! टूट जाएगा सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

सुनील शेट्टी दे चुके हैं सख्त प्रतिक्रिया

कुछ समय पहले सुनील शेट्टी के बेटे और अथिया के भाई अहान शेट्टी की शादी की खबर सामने आई थी। दावा किया गया था अहान अपनी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ से शादी रचाने जा रहे हैं। इस रिपोर्ट में अथिया शेट्टी की शादी का दावा भी किया गया था।

ये खबर जंगल में आग की तरह फैल गई थी, जिस वजह से सुनील शेट्टी काफी भड़क गए थे। उन्होंने इस घटना की निंदा की थी। उन्होने एक ट्वीट किया था, जिसमें लिखा कि उन्हें समझ नहीं आता कि ऐसी रिपोर्ट से उन्हें खुश होना चाहिए या दुखी। उन्होंने ये भी लिखा कि ऐसी रिपोर्ट लिखने से पहले तथ्यों को ठीक से सत्यापित करना चाहिए। इस तरह की गैरजिम्मेदाराना रिपोर्टिंग पत्रकारिता की विश्वसनीयता को धूमिल करती है।

इसे भी पढ़े -  आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में डेब्यू करेंगे Vaibhav Suryavanshi! टूट जाएगा सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

error: Content is protected !!