अक्षय कुमार ने अपनी इस गलती के लिए फैंस से मांगी माफी, कहा- ‘माफ कर दो, पीछे हटता हूं, सारा पैसा दान कर दूंगा’

फैंस ने अभिनेता अक्षय कुमार को एक तंबाकू ब्रांड के ऐड में देखा तो काफी नाराज हो गए। इस हरकत के लिए उनकी जमकर आलोचना की। इस पर अक्षय कुमार ने अब बड़ा फैसला लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। फैंस के गुस्सा होने पर अक्षय कुमार ने माफी मांगी है। वहीं इस एड से अलग होने का फैसला लिया है।

 



 

अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टेटमेंट शेयर कर लिखा है कि, ‘मेरे प्यारे फैंस और शुभचिंतकों में आप सबसे माफी मांगना चाहता हूं। मुझे माफ कर दें। पिछले कुछ दिनों से आपका जो रिऐक्शन देखने को मिल रहा है, उसने मुझे बहुत प्रभावित किया है। मैंने आज तक न तो तंबाकू एंडोर्स किया है और न ही कभी करूंगा। मेरे विमल इलायची के साथ जुड़ने के बाद आपका जो रिऐक्शन आया है, उसकी मैं इज्जत करता हूं।’

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

 

ऐड की सारी फीस दान कर दूंगा
Akshay Kumar tobacco brand vimal ilaichi ad : अक्षय ने लिखा कि , ‘मैं पूरी विनम्रता के साथ पीछे हटता हूं। मैंने फैसला किया है कि मैं इस एंडोर्समेंट के लिए मिली पूरी फीस एक अच्छे कार्य के लिए डोनेट कर दूंगा। ब्रांड तब तक मेरा ऐड दिखा सकता है जब तक कि मेरे ओर से साइन किए गए कॉन्ट्रैक्ट का लीगल टाइम पूरा नहीं हो जाता। मैं वादा करता हूं कि भविष्य में बेहद सोच-समझकर कुछ भी चीज साइन करूंगा। सोच-समझकर फैसले लूंगा। बदले में मैं आपसे हमेशा आपका प्यार और शुभकामनाएं मांगता हूं।’ बता दें कि अक्षय ने हाल ही अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ तंबाकू कंपनी के ऐड में नजर आए थे।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!